19.4 C
Dehradun
Wednesday, March 11, 2026


spot_img

चौरासी कुटिया महेश योगी साधना केंद्र में आध्यात्मिकता में लीन हुए विदेशी मेहमान

ऋषिकेश: नरेंद्र नगर में आयोजित जी_ 20 के इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की मीटिंग में सम्मिलित होने आए विदेशी डेलिगेट्स ने बैठक के अंतिम दिन बुधवार को ऋषिकेश स्थित महर्षि महेश योगी साधना केंद्र चौरासी कुटिया में पहुंचकर योगा, मेडिटेशन और आध्यात्मिकता का नैसर्गिक अनुभव लिया गया।

विदेशी मेहमानों द्वारा इस दौरान प्राकृतिक शैली में निर्मित कुटिया, मेडिटेशन केव, फोटो गैलरी, महर्षि योगी से संबंधित पोस्ट ऑफिस, किचन और योगी ध्यान विद्यापीठ आदि का अवलोकन किया गया । इस दौरान विदेशी मेहमानों ने योगा और मैडिटेशन भी किया | जी-20 के डेलिगेट्स महर्षि योगी से जुड़े प्रसंगों तथा स्मृतियों को जानने तथा समझने के लिए अत्यधिक उत्सुक दिखे | विदेशी मेहमान जिज्ञासावश सेल्फी भी लेते रहे।

इस दौरान जी _20 के डेलीगेट्स ने ऋषिकेश के विश्व प्रसिद्ध रॉक बैंड का भी आनंद लिया। विदेशी मेहमान महर्षि महेश योगी के ट्रेसडेंशियल मेडिटेशन ( इस दुनिया से परे दिव्य संसार का अनुभव ) के अनुभव से बहुत आनंदित दिखे।

ट्रेसडेंशियल मेडिटेशन का अर्थ है ( इस दुनिया से परे दिव्य संसार का अनुभव ) ध्यान की वह क्रिया जिसमें आंख मूंदकर विश्राम की अवस्था में बैठकर 15 से 20 मिनट तक दो बार ध्यान किया जाता है।

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे तथा जिला प्रशासन और उपस्थित लोगों द्वारा विदेशी मेहमानों का भारतीय संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाज के साथ गर्मजोशी से शंख ध्वनि के साथ स्वागत किया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मेघालय में पुलिस की गोलीबारी में दो लोगों की मौत, कर्फ्यू लागू

0
नई दिल्ली। मेघालय के पश्चिम गारो जिले में मंगलवार तड़के गारो पर्वतीय स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) चुनाव नामांकन प्रक्रिया को लेकर जारी तनाव के...

तेल-गैस आपूर्ति संकट के बीच जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से बात की

0
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से पश्चिम एशिया के ताजा हालातों पर चर्चा की। दोनों नेताओं...

Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज: 18 हजार रुपए तक महंगी हो जाएगी टिकट

0
नई दिल्ली। खाड़ी क्षेत्र में जारी भू-राजनीतिक संकट के कारण विमान ईंधन की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी का असर अब हवाई यात्रियों की...

अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित...

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई को...

मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भराड़ीसैंण में अग्निवीर सैनिकों के रूप में भर्ती होने वाले कैडेट्स के साथ संवाद किया। संवाद...