24.3 C
Dehradun
Tuesday, August 25, 2026


spot_img

भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत का निधन |Postmanindia

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बच्ची सिंह रावत का आज रविवार करीब 8.47 बजे एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान निधन हो गया. तबियत बिगड़ने पर उन्हें बीते शनिवार को अपराह्न में उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था. गौरतलब है कि पूर्व मंत्री बच्ची सिंह रावत को हेली एम्बुलेंस के माध्यम से हल्द्वानी से एम्स ऋषिकेश लाया गया था. यहां उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि वह फेफड़ों में गंभीर संक्रमण (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीस) से ग्रसित थे. एम्स आईपीडी में संस्थान के पल्मोनरी मेडिसिन व जनरल मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा था. जहां इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा. चिकित्सको ने उन्हें सीपीआर दिया किन्तु रात 8.47 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृत्यु के बाद उनका कोविड सैंपल लिया है. जिसकी सुबह तक रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी.

इधर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ राजनेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री श्री बच्ची सिंह रावत जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें, और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करे. इसके अलावा पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बच्ची सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: हड़ताली कर्मियों CM सख़्त, काम पर नहीं लौटे तो दर्ज होंगे मुक़दमें, हटाने की करवाई अलग से

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्‍थापित करने और स्थानीय समुदायों...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...

आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी...

0
देहरादून: धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने...

लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को कुमांऊ-गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित जनपद देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों...