17.5 C
Dehradun
Wednesday, February 18, 2026


spot_img

विदेश में टेस्ट जीतने वाले भारत के सबसे युवा कप्तान बने गिल, गावस्कर का 49 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

बर्मिंघम: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बल्ले के साथ ही कप्तानी में भी शानदार प्रदर्शन किया। गिल की अगुआई में भारत ने इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। गिल ने इस मैच में दोहरा शतक और शतक लगाया जिससे भारत इंग्लैंड के सामने बड़ा लक्ष्य देने में सफल रहा जिसे मेजबान टीम हासिल नहीं कर सकी।
भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे और इंग्लैंड को 407 रन पर आउट कर 180 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी। भारत ने शुभमन गिल के शतक की मदद से दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन बनाकर घोषित की थी और कुल 607 रनों की बढ़त हासिल कर इंग्लैंड के सामने 608 रनों का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड की दूसरी पारी पांचवें दिन 271 रन पर ऑलआउट हुई और भारत ने जीत हासिल की। भारत के लिए यह बर्मिंघम में ऐतिहासिक जीत है क्योंकि इससे पहले टीम ने यहां पर कभी कोई टेस्ट मैच नहीं जीता था। शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम ने बर्मिंघम का तिलिस्म तोड़ा और एजबेस्टन में तिरंगा लहरा दिया।
गिल 25 साल 301 दिन की उम्र में विदेश में टेस्ट मैच जीतने वाले भारत के सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। गिल ने इस मामले में सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ा जिन्होंने 26 साल 202 दिन की उम्र में कप्तान के तौर पर विदेश में टेस्ट में जीत दर्ज की थी। गावस्कर ने 1976 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में ऐसा किया था। गिल को रोहित शर्मा की जगह टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। भारत को लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर और नए टेस्ट कप्तान गिल को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। लेकिन गिल ने हार नहीं मानी और इंग्लैंड के गढ़ कहे जाने वाले एजबेस्टन में जीत हासिल कर सीरीज में मजबूत वापसी की। गिल के नेतृत्व में भारत को पहली बार टेस्ट में जीत मिली। गिल एशिया के पहले कप्तान हैं जिन्होंने इंग्लैंड को बर्मिंघम में मात दी है।
भारत और इंग्लैंड के बीच इस टेस्ट मैच में बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया। दोनों टीमों ने मिलाकर चार पारियों में कुल 1628 रन बनाए जो इंग्लैंड में किसी टेस्ट मैच का दूसरा सर्वाधिक रन है। इंग्लैंड में टेस्ट मैच की चार पारियां मिलाकर सर्वाधिक रन 1948 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लीड्स में खेले गए मैच में बने थे। उस मैच में कुल 1650 रन बने थे। वहीं, भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम टेस्ट में कुल 220 बाउंड्री लगी जो इंग्लैंड में किसी टेस्ट मैच में लगी दूसरी सर्वाधिक बाउंड्री है। ये रिकॉर्ड इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के नाम है जिन्होंने 2022 में नॉटिंघम में खेले गए मैच में 249 बाउंड्री लगाई थी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में बड़ा खुलासा, दुनिया की 16% एआई प्रतिभा भारतीय

0
नई दिल्ली: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की 16 प्रतिशत एआई प्रतिभा भारतीय मूल के है। इस क्षेत्र में अगले...

भारतीय तटरक्षक बल की कार्रवाई, भारत के जलसीमा में मछली पकड़ते 28 बांग्लादेशी को...

0
कोलकाता: भारतीय तटरक्षक बल ने बंगाल की खाड़ी में अवैध रूप से मछली पकड़ रही एक बांग्लादेशी नाव को पकड़ा है। आईसीजीएस अमृत कौर...

‘द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को नए स्तर पर ले जाने का फैसला लिया’

0
नई दिल्ली। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा पर विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को विशेष प्रेस वार्ता की। फ्रांस में भारत के राजदूत...

दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्राः राज्यपाल

0
देहरादून/रुड़की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कोर विश्वविद्यालय, रुड़की के दूसरे दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग कर विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल...

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश, डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम...