25.2 C
Dehradun
Monday, March 30, 2026


spot_img

अच्छी खबर: अब सिर्फ इन छात्रों को हर महीने पैसे देगी सरकार, बस करना होगा ये काम

देहरादून: उत्तराखंड में छात्रों के लिए अच्छी ख़बर है। राज्य का शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों के 12वीं के 100 टॉपर छात्र-छात्राओं को पांच साल तक हर महीने 2500 रुपये देने की तैयारी कर रहा है। यह धनराशि उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए छात्रों को दी जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 21 सितंबर को हुई बैठक का शासन ने इसका कार्यवृत्त जारी किया है। बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सुझाव दिया कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं के सौ टॉपर छात्रों को अगले पांच साल तक 2500 रुपये उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए दिए जाएं। इसमें 70 बच्चे उत्तराखंड बोर्ड और 30 सीबीएसई बोर्ड के शामिल किए जाएं।

इसके अलावा संकल्प अभियान के तहत आईएएस और पीसीएस अधिकारी महीने में एक दिन स्वेच्छा से स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ाएं। टॉपर बच्चों को धनराशि दिए जाने के संबंध में निदेशक माध्यमिक शिक्षा को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस बैठक में सैनिक स्कूल जखोली के निर्माण के बारे में बताया गया कि इसकी डीपीआर बनायी जा चुकी है, लेकिन केंद्र सरकार के द्वारा इसके निर्माण के लिए बजट उपलब्ध कराने के संबंध में असमर्थता जताई गई है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सैनिक स्कूल का निर्माण राज्य हित में किया जाना चाहिए। प्रस्तावित डीपीआर के अनुमोदन एवं स्वीकृति की कार्रवाई शुरू की जाए। इसके लिए बजट की व्यवस्था राज्य स्तर से की जाए। जबकि बजट के लिए केंद्र सरकार से एक बार फिर अनुरोध किया जाए।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या एवं बच्चों के संप्राप्ति स्तर (लर्निंग लेवल) कम होने पर चिंता जताते हुए स्थिति में सुधार के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी कहा गया कि कम छात्र संख्या वाले स्कूलों का एकीकरण किया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमित शाह का बड़ा एलान: असम में लागू होगा UCC, घुसपैठियों को करेंगे बाहर

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम के ढेकियाजुली और तिहु में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए राज्य की...

नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक आयोजित

0
नई दिल्ली।  सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक...

‘नई विदेशी मुद्रा सीमा के पालन को मिले तीन महीने का समय’, बैंकों ने...

0
नई दिल्ली। बैंकों ने आरबीआई से नई विदेशी मुद्रा सीमा का पालन करने के लिए तीन महीने का समय देने का आग्रह किया है।...

भारत विश्व गुरु की राह परः दून में नीति, तकनीक और जनभागीदारी पर मंथन

0
देहरादून। सर्वे चौक स्थित ऑडिटोरियम में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, चिंतन रिसर्च फाउंडेशन तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के तत्वावधान में “भारतः विश्व...

लाल आतंक का अंत: एक दशक में दस हजार से ज्यादा माओवादियों ने किया...

0
नई दिल्ली। सुरक्षा दबाव और पुनर्वास प्रयासों के संयोजन ने देश के सबसे लंबे समय तक चलने वाले विद्रोहों में से एक माओवाद को...