29.7 C
Dehradun
Wednesday, April 1, 2026


spot_img

राज्यपाल ने नई दिल्ली में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3001 के वार्षिक सम्मेलन में प्रतिभाग किया

देहरादून/नई दिल्ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को नई दिल्ली में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3001 के वार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने रोटरी क्लब द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि रोटरी क्लब सेवा और परोपकार का ऐसा मंच है, जो समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3001 के सदस्यों द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, रोग निवारण, आर्थिक विकास और शांति स्थापना जैसे क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा की।
राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा को सर्वाेच्च स्थान प्राप्त है। कहा कि सेवा की भावना समाज में एकता, समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देती है। उन्होंने रोटरी के आदर्श वाक्य श्सेवा सर्वाेपरिश् की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया।
राज्यपाल ने विशेष रूप से रोटरी द्वारा ब्लड बैंक, नेत्र बैंक, कैंसर अस्पताल, व्यावसायिक केंद्र, कौशल विकास केंद्र, डायलिसिस केंद्र जैसे सामुदायिक विकास के कार्यक्रमों को समाज के कमजोर वर्गों के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं समाज को सशक्त बना रही हैं और जरूरतमंदों की सहायता कर रही हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों पर हस्ताक्षर किए

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड-सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारतीय करदाताओं के साथ रिकॉर्ड 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों-एपीए पर हस्ताक्षर...

पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण में   है। श्री मोदी आज गुजरात...

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सम्पन्न

0
नई दिल्ली: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज सम्‍पन्‍न हो गया है। सात दिन तक चले इस...

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत उत्तराखंड को 113.90 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता...

0
देहरादून। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा वित्त आयोग प्रभाग के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य आपदा न्यूनीकरण...

मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलेगा “ऑपरेशन प्रहार“

0
देहरादून। देहरादून में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा आज पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय...