18.3 C
Dehradun
Wednesday, April 1, 2026


spot_img

प्रत्येक जिलों में कम्यूनिटी रेडियो केन्द्रों की स्थापना करेगी सरकार |Postmanindia

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा है कि, राज्य सरकार प्रदेश में जल्द शीघ्र कम्यूनिटी रेडियो सेंटर की स्थापना करेगी, ताकि आपदा के समय में आम जनमानस तक सूचनाओं का आदान प्रदान आसानी से और त्वरित रूप से हो सके. इस हेतु शासन द्वारा आदेश जारी करते हुए प्रस्ताव मांगे गए हैं.
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्वायत्त संस्थाओं अथवा गैर सरकारी संस्थाओं के माध्यम से सामुदायिक रेडियो केंद्र स्थापित किये जाने की व्यवस्था है लेकिन विभागीय लेट लतीफी के कारण यह योजना अंजाम तक नहीं पहुँच सकी. हाल ही में विभागीय मंत्री डॉ. रावत द्वारा समीक्षा बैठकों में इस योजना का संज्ञान लेने के बड आपदा प्रबंधन विभाग हरकत में आया है.

विभागीय सचिव एस. ए. मुरुगेशन ने इस सम्बन्ध में बाकायदा शासनादेश जारी कर समस्त जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि, अपने जनपदों के इच्छुक गैर सरकारी संस्थाओं तथा अन्य संगठनों से रेडियो केंद्र की स्थापना हेतु प्रस्ताव 04 जून 2021 तक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को उपलब्ध कराने को कहा है. इसके अतिरिक्त राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों तथा अन्य स्वायत्तशासी संस्थाओं से भी प्रस्ताव मांगे गए हैं. आदेश में कहा गया है कि, जनपदों में सामुदायिक रेडियो केन्द्रों की स्थापना हेतु विभाग के अंतर्गत आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से रु. 10 लाख तथा केन्द्र के संचालन हेतु तीन वर्ष तक 2 लाख प्रतिवर्ष वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी. विभागीय मंत्री डॉ. रावत का मानना है कि राज्य के सरकारी विश्वविद्यालय तथा अन्य स्वायत्तशासी शिक्षण संस्थान इस कार्य को बेहतर तरीके से कर सकते हैं.

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय तथा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर द्वारा अपने कैंपस में रेडियो केन्द्रों का संचालन पूर्व से ही किया जा रहा है. यदि सरकार की यह योजना सफल होती है तो निश्चित रूप से राज्य में आने वाली विभिन्न आपदाओं की जानकारी आम लोगों तक शीघ्रता से पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होगी. इसके साथ ही कृषि, बागवानी, जड़ी बूटी उत्पादन, मौसम आदि की जानकारी आम जनमानस तक पहुँचाने के लिए भी इन सामुदायिक रेडियो केन्दों का उपयोग किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में जल्द प्राइवेट हॉस्पिटल में लगेगी कोविड वैक्सीन

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों पर हस्ताक्षर किए

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड-सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारतीय करदाताओं के साथ रिकॉर्ड 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों-एपीए पर हस्ताक्षर...

पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण में   है। श्री मोदी आज गुजरात...

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सम्पन्न

0
नई दिल्ली: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज सम्‍पन्‍न हो गया है। सात दिन तक चले इस...

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत उत्तराखंड को 113.90 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता...

0
देहरादून। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा वित्त आयोग प्रभाग के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य आपदा न्यूनीकरण...

मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलेगा “ऑपरेशन प्रहार“

0
देहरादून। देहरादून में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा आज पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय...