नई दिल्ली। आठ प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की वृद्धि मार्च में बढ़कर 5.2 प्रतिशत हो गई। हालांकि, इस साल फरवरी के मुकाबले विकास दर कम है। फरवरी में वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत थी। मार्च, 2023 में आठ प्रमुख क्षेत्रों (कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली) की वृद्धि 4.2 प्रतिशत थी।
अप्रैल, 2023 से मार्च, 2024 के बीच इन क्षेत्रों के उत्पादन में वृद्धि दर धीमी होकर 7.5 प्रतिशत हो गई जो एक साल पहले की अवधि में 7.8 प्रतिशत थी। देश के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आइआइपी) में आठ प्रमुख क्षेत्रों का योगदान 40.27 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, रिफाइनरी उत्पादों और उर्वरक के उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई। एक साल पहले इन क्षेत्रों में नकारात्मक वृद्धि के मुकाबले मार्च में कच्चे तेल, सीमेंट और बिजली के उत्पादन में वृद्धि दर बढ़कर 2 प्रतिशत, 10.6 प्रतिशत और 8 प्रतिशत हो गई। आंकड़ों पर टिप्पणी करते हुए, इक्रा लिमिटेड की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि बिजली उत्पादन ने मार्च 2024 में एक स्वस्थ विस्तार प्रदर्शित किया और अप्रैल 2024 में एक मजबूत गति बनाए रखी, बढ़ती गर्मी से कृषि और घरेलू मांग को बढ़ावा मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मुख्य क्षेत्र द्वारा प्रदर्शित रुझान के समान मार्च 2024 में आईआईपी वृद्धि कुछ हद तक कम होने की संभावना है क्योंकि लीप वर्ष का प्रभाव कम हो जाएगा। हमारा अनुमान है कि मार्च 2024 में आईआईपी वृद्धि 3.5-5 प्रतिशत रहेगी।
आठ प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की वृद्धि बढ़कर 5.2 प्रतिशत हुई
Latest Articles
देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...
सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...
घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...
पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...
14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम...

















