जोधपुर। अपने ही गुरुकुल की छात्रा से यौन दुराचार के मामले में जीवन की अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाई कोर्ट ने राहत देते हुए उसकी पैरोल अवधि पांच दिनों के लिए बढ़ा दी है। पूर्व में इलाज के लिए आसाराम को हाई कोर्ट ने सात दिनों की पैरोल दी थी। आसाराम अब 12 दिनों तक महाराष्ट्र में अपना इलाज करा सकेगा।
बता दें कि करीब 11 वर्षों से जोधपुर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम की ओर से कई बार पैरोल के लिए याचिकाएं लगाई गईं, लेकिन पहली बार 13 अगस्त को उपचार के लिए न्यायाधीश पुष्पेंद्र भाटी और न्यायाधीश मुन्नारी लक्ष्मण की खंडपीठ ने जोधपुर एम्स की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सात दिनों की पैरोल दी थी। वह 27 अगस्त को इलाज के लिए जेल से बाहर आया था। आसाराम का इस समय महाराष्ट्र के खपोली में इलाज चल रहा है।
हाईकोर्ट ने आसाराम की पैरोल अवधि पांच दिन बढ़ाई, महाराष्ट्र में चल रहा इलाज
Latest Articles
सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे...
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार...
PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...
उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...
सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...
समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...
















