देहरादून। राजभवन में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वृंदावन से आए टीम अवध के कलाकारों द्वारा फूलों की होली खेली गई। इस होली मिलन में कलाकारों द्वारा कृष्ण लीला पर आधारित अपनी सुंदर प्रस्तुतियां दी। कलाकारों ने फूलों की होली के साथ-साथ लट्ठ मार होली के माध्यम से भी अपनी प्रस्तुतियां दी जिनका उपस्थित लोगों ने खूब आनंद लिया।
होली मिलन कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रतिभाग करते हुए सभी लोगों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि टीम अवध के कलाकारों द्वारा अपने ही अंदाज में एक अलग ही प्रस्तुति दी है। यहां की होली विश्व भर के लोगों को आकर्षित करती है जिसमें अलग ही उमंग और उत्साह देखने को मिलता है। उन्होंने वृंदावन से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों के लिए उनका धन्यवाद किया।
इस दौरान ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया। राज्यपाल ने उपस्थित बिहार के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की पवित्र भूमि उन महान विभूतियों की याद दिलाता है जिन्होंने इस धरती से उठकर विश्व भर में अपनी छाप छोड़ी है। यह राज्य संस्कृति के विविधतापूर्ण और समृद्धता के ताने-बाने से परिपूर्ण है। अनेक लोक पर्व के लिए प्रसिद्ध बिहार का मुख्य लोक पर्व छठ पूजा पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, एडीजी अमित सिन्हा, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, सचिव सचिन कुर्वे, आईजी विम्मी सचदेवा रामन, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय, एजीएफ ट्रस्ट वृंदावन के अवधेश महाराज, अनुज गोविंद सहित राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
राजभवन में आयोजित किया गया होली मिलन कार्यक्रम
Latest Articles
टी20 में भारत ने पाकिस्तान पर लगाया जीत का छक्का, कोलंबो में 61 रन...
कोलंबो: टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी...
‘भारत के पास AI सुपरपावर बनने की पूरी क्षमता’, OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन...
नई दिल्ली: चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के CEO सैम ऑल्टमैन ने भारत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि...
बाबुलनाथ मंदिर विवाद पर ‘सुप्रीम’ फैसला, साधु को खाली करना होगा कब्जा; पर मिली...
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर से जुड़े कब्जा विवाद में 75 वर्षीय साधु को मंदिर परिसर का हिस्सा खाली करने...
प्रदेशभर में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाहीः डीजीपी
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशानुसार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु...
देहरादून में “फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’’ का आयोजन
देहरादून। देहरादून में “फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल” के 61वें संस्करण का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र...

















