चेन्नई: चेन्नई के मरीना एयर फील्ड में हुए एयर शो के दौरान भारी भीड़ उमड़ी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एयर शो के दौरान दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 100 से ज्यादा लोगों की गर्मी के चलते तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक व्यक्ति की मौत हीट स्ट्रोक के चलते हुई है।
अपनी 92वीं वर्षगांठ मनाने के लिए भारतीय वायु सेना ने आज तमिलनाडु के चेन्नई मरीना एयरफील्ड में एक एयर एडवेंचर शो का आयोजन किया था। 21 सालों में पहली बार चेन्नई ने वायुसेना दिवस समारोह की मेजबानी की थी। उमस भरी गर्मी के बीच हजारों की संख्या में लोग एयर शो देखने पहुंचे थे। एयर शो में करीब 15 लाख लोगों ने शिरकत की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एयर शो खत्म होने के बाद भीषण गर्मी के चलते कई लोग बेहोश हो गए। इन लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में वी कार्तिकेयन (34), डी. जॉन (56), श्रीनिवासन, दिनेश कुमार शामिल हैं। एक व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है। दोपहर को शो खत्म होने के बाद मरीना एयर फील्ड से भारी भीड़ निकली। इसके चलते सड़कें, मेट्रो और रेलवे स्टेशन खचाखच भरे नजर आए।
लोगों का कहना है कि यातायात अधिकारियों की लचर व्यवस्था के चलते लाखों लोगों को मरीना बीच से निकलने में दिक्कत हुई और जगह-जगह लोग जाम में फंस गए। कार्यक्रम स्थल पर पानी की कोई व्यवस्था न होने के चलते भी लोगों को भीषण गर्मी में दिक्कत हुई और सैकड़ों लोगों की तबीयत खराब हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मरीना एयर फील्ड पर एयर शो के दौरान ही एक महिला की हालत बिगड़ गई। महिला को भीड़ के बीच एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
चेन्नई में एयर शो के दौरान उमड़ी भारी भीड़, दम घुटने से पांच की मौत, 100 लोग अस्पताल में भर्ती
Latest Articles
मेघालय में पुलिस की गोलीबारी में दो लोगों की मौत, कर्फ्यू लागू
नई दिल्ली। मेघालय के पश्चिम गारो जिले में मंगलवार तड़के गारो पर्वतीय स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) चुनाव नामांकन प्रक्रिया को लेकर जारी तनाव के...
तेल-गैस आपूर्ति संकट के बीच जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से बात की
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से पश्चिम एशिया के ताजा हालातों पर चर्चा की। दोनों नेताओं...
Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज: 18 हजार रुपए तक महंगी हो जाएगी टिकट
नई दिल्ली। खाड़ी क्षेत्र में जारी भू-राजनीतिक संकट के कारण विमान ईंधन की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी का असर अब हवाई यात्रियों की...
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित...
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई को...
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भराड़ीसैंण में अग्निवीर सैनिकों के रूप में भर्ती होने वाले कैडेट्स के साथ संवाद किया। संवाद...

















