जयपुर। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में स्थित परमाणु बिजलीघर के भारी पानी संयंत्र में शनिवार को हाइड्रोजन सल्फाइड गैस का रिसाव हो गया। गैस का रिसाव होने से पांच अस्थायी कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।
घायलों को कोटा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चित्तौड़गढ़ के जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि संयंत्र की नियमित मरम्मत के दौरान यह हादसा हुआ।
उल्लेखनीय है कि भारी पानी का उपयोग परमाणु बिजलीघर में होता है। रिएक्टर में परमाणु विखंडन की प्रक्रिया के दौरान उत्सर्जित ऊर्जा के तापमान को कम करने के लिए शीतलक व मंदक का काम भारी पानी करता है।
बिजलीघर से जुड़े कर्मचारियों के अनुसार हाइड्रोजन सल्फाइड गैस एक अत्यंत जहरीली गैस है। यह हल्की मात्रा में भी सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और उल्टी जैसे लक्षण पैदा करती है। लंबे समय तक या ज्यादा मात्रा में संपर्क में आने से बेहोशी या मौत भी हो सकती है।
इस घटना के बाद, स्थानीय निवासियों और संयंत्र कर्मचारियों ने जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।संयत्र के प्रबंधक पी. सतीश के अनुसार घायल ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी थे।
उन्हें परमाणु बिजलीघर स्थित अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया, फिर वहां से कोटा के जिला सरकारी अस्पताल के लिए रेफर किया गया। उपखंड अधिकारी कृति व्यास ने बताया कि सूचना मिलते ही सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हालांत नियंत्रण में हैं।
चित्तौड़गढ़ में हाइड्रोजन सल्फाइड गैस का हुआ रिसाव, कई कर्मचारी हुए घायल; दो की हालत गंभीर
Latest Articles
टनकपुर से मुख्यमंत्री ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात
चम्पावत: जनपद चम्पावत के नागरिकों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...
चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, आवास सचिव ने मौके...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज...
पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कृषि एवम् प्रौद्योगिकी विश्वविधालय, पंतनगर में 119 वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी...
एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर देहरादून जिला प्रशासन सख्त, गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा गैस...
भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः...
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...

















