23.2 C
Dehradun
Friday, September 4, 2026


spot_img

भारतीय रेलवे का आधुनिकीकरण पर अहम फैसला

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने व्यवस्था में तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए स्विट्जरलैंड के साथ हस्ताक्षारित मूल समझौता ज्ञापन को रिन्यू किया। जिसको लेकर जारी आधिकारिय बयान में कहा गया है कि मंगलवार को स्विस परिसंघ के संघीय पर्यावरण, परिवहन, ऊर्जा और संचार विभाग (डीईटीईसी) के साथ दोनों देशों के बीच तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) को नवीनीकरण का रूप दिया गया। बता दें कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवीनीकृत और औपचारिक रूप दिए गए एमओयू को रेलवे और विदेश मंत्रालयों से मंजूरी मिली है।
रेल मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार एमओयू पर हस्ताक्षर समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह भारतीय रेलवे को प्रौद्योगिकी साझाकरण, ट्रैक रखरखाव, प्रबंधन और निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए एक व्यापक ढांचा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह एमओयू भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप भी है।
फेडरल काउंसिलर और फेडरल डीईटीईसी के प्रमुख अल्बर्ट रोस्टी ने कहा कि स्विट्जरलैंड की उन्नत रेलवे तकनीक परिचालन दक्षता, सुरक्षा मानकों, सेवा गुणवत्ता और रेलवे के बुनियादी ढांचे के विकास में सुधार करके भारतीय रेलवे को लाभान्वित करेगी। वहीं रेलवे मंत्रालय के द्वारा जारी बयान में आगे कहा गया है कि 31 अगस्त, 2017 को हस्ताक्षरित मूल समझौता ज्ञापन पांच साल के लिए वैध था और इसमें सहयोग के कई प्रमुख क्षेत्रों जैसे ट्रैक्शन रोलिंग स्टॉक, इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट्स (ईएमयू) और ट्रेन सेट, माल और यात्री कारों और टिल्टिंग ट्रेनों पर ध्यान केंद्रित किया गया था। इसके साथ ही इस साझेदारी से भारत में रेलवे सेवाओं की दक्षता और विश्वसनीयता बढ़ेगी, जिससे अंततः यात्रियों और माल ढुलाई संचालन दोनों को लाभ होगा। ध्यान देने वाली बात ये है कि स्विस कंपनियां मशीनरी, सामग्री और सुरंग निर्माण परामर्श सेवाएं प्रदान करेंगी बयान में कहा गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...