19.8 C
Dehradun
Wednesday, April 1, 2026


spot_img

महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगा इंडिया गठबंधन, शरद पवार के आवास पर हुआ मंथन

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद दिल्ली में एनसीपी (एसपी) शरद पवार के आवास पर अहम बैठक हुई है। इस बैठक में दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी बैठक समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए। इस बैठक में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर चर्चा हुई, इसके बाद गठबंधन के नेताओं ने ये फैसला लिया कि वे सभी इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे।
वहीं इस बैठक में शामिल एनसीपी (एसपी) पुणे के अध्यक्ष प्रशांत सुदामराव जगताप ने कहा, ‘आज की बैठक में, हमने भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को जिताने के लिए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हुए घोटाले के संबंध में इंडिया गठबंधन के रूप में सुप्रीम कोर्ट में पेश होने का फैसला किया है। महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन के सभी दल अदालत जाएंगे। हमें सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है और हम उम्मीद करते हैं कि सुप्रीम कोर्ट हमारे पक्ष में और घोटाले के खिलाफ फैसला सुनाएगा।’
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला महायुति और महा विकास अघाड़ी गठबंधनों के बीच था। जिसमें महायुति ने 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटों पर जीत हासिल की। इसमें भाजपा ने अकेले 132 सीट, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 और अजित पवार गुट की एनसीपी ने 41 सीटें जीती। महायुति गठबंधन के तीनों घटक दल भाजपा, शिवसेना और एनसीपी क्रमश: राज्य की शीर्ष तीन पार्टियां हैं। वहीं इसके उलट महा विकास अघाड़ी को 288 सीटों में से मात्र 46 सीटें ही मिली। इसमें उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी ने 20 सीट, कांग्रेस ने 16 और शरद पवार की एनसीपी-एसपी ने सिर्फ 10 ही सीटें जीती है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों पर हस्ताक्षर किए

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड-सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारतीय करदाताओं के साथ रिकॉर्ड 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों-एपीए पर हस्ताक्षर...

पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण में   है। श्री मोदी आज गुजरात...

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सम्पन्न

0
नई दिल्ली: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज सम्‍पन्‍न हो गया है। सात दिन तक चले इस...

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत उत्तराखंड को 113.90 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता...

0
देहरादून। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा वित्त आयोग प्रभाग के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य आपदा न्यूनीकरण...

मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलेगा “ऑपरेशन प्रहार“

0
देहरादून। देहरादून में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा आज पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय...