नई दिल्ली। संजू सैमसन (89), ईशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) के अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही टीम इंडिया बैक टू बैक ट्रॉफी जीतने वाली और बतौर होस्ट टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने 2-2 बार टी20 विश्व कप जीता है। इतना ही नहीं भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम का इतिहास भी पलट दिया है। वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को इसी मैदान पर शिकस्त दी थी।
मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए थे। जवाब में कीवी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट ने अर्धशतक लगाया। कप्तान सेंटनर ने 43 रन की पारी खेली।
तमाम आलोचनाओं के बाद भी भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी मैदान पर आई। पहले ओवर में संजू ने संभलकर बल्लेबाजी की और आखिरी गेंद पर सिक्स लगाया। दूसरे ओवर में अभिषेक ने कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई। हालांकि, इसके बाद दोनों ने कीवी गेंदबाजों का आड़े हाथों लिया। इस जोड़ी ने चौकों-छक्कों से अपनी पारी को बुनना शुरू किया।
तीसरे ओवर में अभिषेक ने 2 चौके लगाकर लय प्राप्त की। चौथे ओवर में उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। 6 ओवर में भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 92 रन जड़ दिए। 98 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले अभिषेक शर्मा 52 के स्कोर पर आउट हुए। 3 नंबर पर उतरे ईशान किशन पवेलियन से ही सेट होकर आए। भारतीय टीम ने 7.2 ओवर में अपना शतक पूरा किया।
संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ मिलकर रन गति रुकने नहीं दी। 33 गेंदों पर संजू ने अपना अर्धशतक पूरा किया। सुपर-8 में वेस्टइंडीज (97*), सेमीफाइनल में इंग्लैंड (89*) और फाइनल में कीवी टीम के खिलाफ उन्होंने फिफ्टी लगाई।अर्धशतक लगाने के बाद संजू और खतरनाक नजर आए और उन्होंने सिक्स में डील शुरू कर दी। 14वें ओवर की आखिरी 3 गेंदों पर संजू ने 3 हवाई फायर किए। 15 ओवर में ही भारत का स्कोर 203 रन हो गया था। इसके बाद भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। 16वें ओवर की पहली गेंद पर संजू कैच आउट हुए।
जेम्स नीशम की ऑफ स्टंप के बाहर फुलटॉस गेंद पर संजू ने आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की। टाइमिंग सही नहीं थी ऐसे में लॉन्ग-ऑन पर खड़े सब्स्टीट्यूट कोल मैककॉन्ची ने संजू का कैच लिया। वह शतक से चूक गए। विकेटकीपर बल्लेबाज ने 46 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली।
16वां ओवर भारतीय टीम के लिए खराब साबित हुए और कीवी टीम ने मैच में वापसी की। संजू के बाद जेम्स नीशम ने 5वीं गेंद पर सेट बल्लेबाजी ईशान किशन को पवेयिलन भेजा। ईशान ने 25 गेंदों पर 54 रन ठोके। टी20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार किसी टीम की पारी में टॉप तीन बल्लेबाजों ने 50 रन का आंकड़ा पार किया है।
ओवर की आखिरी गेंद पर नीशम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव को उनके पसंदीदा शॉट पर वापस भेज दिया। स्काई गोल्डन डक पर आउट हुए। ऑफ स्टंप से बाहर शॉर्ट लेंथ को सूर्या ने शॉर्ट आर्म जैब खेला और रचिन रवींद्र को काफी मेहनत कर इस कैच को लपका। वह दाईं ओर दौड़े और डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर एक नीचा कैच लिया। एक ओवर में 3 विकेट गिरने के बाद तो स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया।
कीवी टीम की मैच में वापसी हो चुकी थी। बैक टू बैक विकेट गिरने का असर स्कोर बोर्ड पर भी देखने को मिला। अगले 4 ओवर (16 से 19) में भारतीय टीम ने 28 रन बनाए और 1 विकेट गंवाया। 19वें ओवर में हार्दिक पांड्या सस्ते में आउट हुए। भारतीय ऑलराउंडर ने 13 गेंदों का सामना किया और 18 रन बनाए।
हालांकि, 20 ओवर में शिवम दुबे ने हवाई फायर कर भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया। इस ओवर में दुबे ने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। वह 8 गेंदों पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। तिलक वर्मा ने 6 गेंदों पर 8* रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैाउ की ओर से जेम्स नीशम को 3 सफलताएं मिलीं। वहीं रचिन रविंद्र और मैट हेनरी के खाते में 1-1 विकेट आया।
256 रन चेज करने उतरी ब्लैक कैप्स को पहले ही ओवर में जीवनदान मिल गया। अर्शदीप सिंह की गेंद पर शिवम दुबे ने पिछले मैच के शतकवीर फिन एलन का कैच छोड़ दिया। दूसरे ओवर में टिम सीफर्ट ने हार्दिक पांड्या की क्लास लगाई और 2 चौके-2 छक्के जड़ दिए। तीसरे ओवर में उपकप्तान अक्षर पटेल ने भारत को पहली सफलता दिलाई। तिलक वर्मा ने फिन एलन (9) का उम्दा कैच लिया।
भारतीय कप्तान ने इसके बाद अपने तुरुप के इक्के जसप्रीत बुमराह को गेंद थमा दी। बुमराह ने चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र (1) का शिकार कर लिया। ईशान ने रचिन का अविश्वसनीय कैच लिया। 5वें ओवर में अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स (5) को बोल्ड किया। कीवी टीम के विकेट गिर रहे थे पर ओपनर टिम सीफर्ट एक छोर पर डटे हुए थे।
पावरप्ले के बाद हार्दिक पांड्या ने मार्क चैपमैन (3) को बोल्ड किया। 9वें ओवर की पहली गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने बड़ी मछली जाल में फंसाई। उन्होंने टिम सीफर्ट को वापस भेजा। टिम ने 26 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। ईशान किशन ने बाउंड्री रोप्स के पास एक और शानदार कैच पकड़ा।
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर पलट दिया अहमदाबाद में इतिहास
Latest Articles
पीएम मोदी ने ली सीसीएस की अहम बैठक, जरूरी चीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए पीएम आवास पर सीसीएस की बैठक हुई। यह बैठक...
विमानन उद्योग ने घरेलू परिचालन के लिए एटीएफ की कीमतों में नियंत्रित वृद्धि के...
नई दिल्ली। भारतीय विमानन उद्योग ने घरेलू उड़ानों के लिए विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत में वृद्धि को नियंत्रित करने के सरकार के...
दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित
नई दिल्ली। दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2026 संसद में पारित हो गया है। राज्यसभा ने विधेयक को ध्वनि मत से पारित...
19 राज्यों में अब तक 9 करोड़ 25 लाख किसान पहचान पत्र बनाए जा...
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 19 राज्यों में अब तक 9 करोड़ 25 लाख किसान...
राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा एवं जवानों के कल्याण के लिए पूर्ण...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की...
















