17.5 C
Dehradun
Wednesday, February 18, 2026


spot_img

अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन की श्रेणी ‘बी’ के लिए फिर चुना गया भारत, हासिल किए 169 में से 154 वोट

नई दिल्ली। लंदन में अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) की परिषद के लिए भारत को फिर से श्रेणी बी में चुना गया है। इस श्रेणी में दस ऐसे देश शामिल हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार में सर्वाधिक रुचि है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।
बयान में आगे कहा गया कि भारत ने इस श्रेणी में सर्वाधिक मत हासिल किए। चुनाव में कुल 169 वैध मतों में से 154 मत भारत के पक्ष में थे। आईएमओ असेंबली के 34वें सत्र के दौरान परिषद के चुनाव शुक्रवार को गोपनीय मतदान के जरिये आयोजित किए गए। परिषद का कार्यकाल 2026-27 की दो वर्ष की अवधि के लिए होगा।
इसमें कहा गया, भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन में व्यापक अंतरराष्ट्रीय समर्थन हासिल किया, ताकि वह वैश्विक समुद्री क्षेत्र में अपनी सेवा जारी रख सके। आईएमओ परिषद तीन श्रेणियों से बनी है, जिसमें 176 आईएमओ सदस्य देशों में से 40 निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं। परिषद असेंबली के सत्रों के बीच कार्य करती है। आईएमओ की 34वीं असेंबली के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अन्य देशों के प्रतिनिधिमंडलों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और आईएमओ के अधिकारियों के साथ आपसी रुचि के क्षेत्रों पर बैठकें कीं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सचिव आयुष ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, चिकित्सालयों के सुदृढ़ीकरण और डिजिटलीकरण को...

0
देहरादून। सचिव आयुष रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में आयुष विभाग के महत्वपूर्ण एजेन्डा बिंदुओं पर एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें निदेशक...

एनसीओआरडी की 10वीं राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, एनडीपीएस मामलों में शीघ्र निस्तारण, नशा...

0
देहरादून। सचिवालय सभागार में मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एनसीओआरडी की 10वीं राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य...

सीएम धामी ने मुख्यमंत्री चैंम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में प्रतिभाग किया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ननूरखेड़ा, देहरादून में मुख्यमंत्री चैंम्पियनशिप ट्रॉफी 2025-26 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर...

सीएम धामी ने किया ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव’ का शुभारम्भ

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून से वर्चुअल माध्यम से ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव-2026’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर...

एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में बड़ा खुलासा, दुनिया की 16% एआई प्रतिभा भारतीय

0
नई दिल्ली: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की 16 प्रतिशत एआई प्रतिभा भारतीय मूल के है। इस क्षेत्र में अगले...