नई दिल्ली: भारत और अमेरिका ने एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता दोनों पक्षों को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में सहयोग करने के लिए एक रूपरेखा (फ्रेमवर्क) प्रदान करेगा। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एमईए के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “समझौता दोनों देशों के एमएसएमई को बढ़ावा देने में सक्षम बनाएगा।” उन्होंने कहा, “आज भारत-अमेरिका ने एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जो दोनों देशों के एमएसएमई को वैश्विक बाजारों में लाने, नवाचार (इनोवेशन) को बढ़ावा देने और महिला उद्यमियों का समर्थन करेगा।”
ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने राज्य के सभी नागरिकों से अपील की कि वे राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखे। उनका यह बयान तब सामने आया है, जब एक वर्ग के लोगों पर हमलों की खबरें सामने आ रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि ओडिशा एक ऐसा राज्य है जहां सांप्रदायिक सद्भाव और शांति सदियों से है।
पटनायक ने एक्स पर कहा, “कई समूह और असंतुष्ट लोग मुझसे मिले। उन्होंने अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। यह दुख है कि वे हमलों और भेदभाव के शिकार हो रहे हैं।” बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख ने कहा, चिंता का विषय यह है कि अब राज्य के विभिन्न हिस्सों से अशांति की खबरें आ रही हैं। उन्होंने सभी समुदायों से राज्य की छवि और गरिमा की रक्षा करने की अपील की और सुझाव दिया कि हर कोई शांतिपूर्ण राज्य के रूप में कानून-व्यवस्था, लोगों की संपत्ति और जीवन की सुरक्षा बनाए रखने की दिशा में काम करे।
मनोज आहूजा श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
ओडिशा सरकार ने मुख्य सचिव मनोज आहूजा को श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति पुरी में 12वीं सदी के इस मंदिर के निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था है। विधि आयोग की ओर जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि 1990 बैच के आईएएस अधिकारी आहूजा को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के अलावा यह जिम्मेदारी दी गई है।
भारत-अमेरिका ने एमएसएमई को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किए
Latest Articles
सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे...
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार...
PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...
उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...
सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...
समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...
















