नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की धरती पर वापसी तय हो गई है। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि शुभांशु शुक्ला 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार) पृथ्वी पर वापस लौटेंगे। वह एक्सिओम-4 मिशन के तहत तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गए थे और अब उनका 14 दिन का अंतरिक्ष मिशन पूरा हो चुका है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि अंतरिक्ष यान का आईएसएस से अलग होने की प्रक्रिया (अनडॉकिंग) 14 जुलाई को शाम 4.30 बजे तय की गई है।
इसके बाद स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे के आस-पास प्रशांत महासागर में कैलिफोर्निया तट के पास स्प्लैशडाउन करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि समय में लगभग एक घंटे का लचीलापन रखा गया है और किसी बदलाव की स्थिति में जानकारी समय रहते साझा की जाएगी। वहीं नासा ने बताया कि मिशन को हरी झंडी दी जा चुकी है और सभी आवश्यक वैज्ञानिक कार्य पूरे कर लिए गए हैं। इस मिशन का नेतृत्व प्रसिद्ध अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कमांडर पेगी व्हिटसन कर रही हैं, जबकि शुभांशु शुक्ला पायलट की भूमिका में हैं। उनके साथ स्लावोस उजनान्स्की-विस्निव्स्की और टिबोर कापू मिशन स्पेशलिस्ट के रूप में शामिल हैं। पिछले दो हफ्तों में इस टीम ने अंतरिक्ष में कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोग किए। इनमें जैव-चिकित्सकीय शोध, रक्त नमूनों का विश्लेषण, माइक्रोएल्गी का अध्ययन (जो भविष्य में अंतरिक्ष में भोजन और जीवन समर्थन प्रणाली के लिए उपयोगी हो सकता है) और नैनोमटेरियल्स पर शोध शामिल हैं, जिससे पहनने योग्य उपकरणों का विकास संभव होगा। जो अंतरिक्ष यात्रियों की सेहत की निगरानी कर सकें। नासा के मुताबिक, टीम ने इलेक्ट्रिकल मसल स्टिमुलेशन, थर्मल कम्फर्ट सूट की सामग्री की जांच और अंतरिक्ष यात्रियों के व्यवहार पर आधारित अध्ययन को अंतिम रूप दिया। अब रविवार को अंतरिक्ष यात्री अपने प्रयोगों के नमूनों को पैक करेंगे और स्पेसएक्स ड्रैगन यान में सभी उपकरणों को धरती पर वापसी के लिए तैयार करेंगे। शुभांशु शुक्ला की यह वापसी भारत के अंतरिक्ष मिशनों और वैश्विक सहयोग की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की वापसी 15 जुलाई को
Latest Articles
इंडिगो का बड़ा फैसला: मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते दोहा, कुवैत समेत सात...
नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइन ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण दोहा, कुवैत और शारजाह सहित क्षेत्र के सात स्थानों के लिए...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण...
कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में लगभग 18 हजार 6 सौ 80 करोड़ रुपये की लागत की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और...
भारतीय ध्वज वाले जहाज़ शिवालिक और नंदादेवी ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य सुरक्षित पार किया
नई दिल्ली। भारतीय ध्वज वाले दो जहाज़ शिवालिक और नंदादेवी ने तड़के होर्मुज़ जलडमरूमध्य से सुरक्षित तरीके से पार कर लिया है। पत्तन, पोत...
देशभर के खुदरा बिक्री केंद्रों पर पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध: पेट्रोलियम...
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देशभर के खुदरा बिक्री केंद्रों पर पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है।...
अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में राज्यपाल ने दिया विश्व शांति, एकता और आध्यात्मिक चेतना का...
देहरादून/ऋषिकेश: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव–2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

















