नई दिल्ली: पड़ोसी देश में फैली अशांति के बीच भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने बांग्लादेश से लगती समुद्री सीमा पर समुद्री जहाजों, होवरक्राफ्ट और हवाई जहाजों को तैनात कर दिया है। आपको बता दें कि बांग्लादेश में उत्पन्न हुए राजनीतिक संकट के बीच भारत में अवैध रूप से लोगों के घुसने की खबर आ रही है। अब भारतीय तटरक्षक बल द्वारा भी इस पर निगरानी रखी जाएगी।
आपको बता दें कि पांच अगस्त को शेख हसीना ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों में आक्रोश फैल गया था। इस दौरान हिंसक घटनाओं में सैकड़ों लोग मारे गए। पड़ोसी देश में फैली अशांति के बीच आईसीजी ने अंतराष्ट्रीय समुद्री सीमा पर सुरक्षा को और भी अधिक मजबूत कर दिया है। किसी भी तरह की अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए भारतीय तटरक्षक बल के जवान तैयार हैं।
इस बीच, आईसीजी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल अनुपम रॉय ने कहा कि संभावित खतरों से निपटने के लिए सुरक्षा उपायों को मजबूत किया गया है। अनुपम रॉय ने कहा, ‘बांग्लादेश में अशांति के बीच आईसीजी ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा में गश्त और निगरानी को बढ़ाने पर जोर दिया है। किसी भी तरह की घुसपैठ को रोकने के लिए सुरक्षा को अधिक मजबूत किया गया है। सुंदरबन खाड़ी क्षेत्र में तीन समुद्री जहाज तैनात किए गए हैं और लगातार गश्त लगाई जा रही है।’ उन्होंने आगे बताया कि सुंदरबन खाड़ी क्षेत्र पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस क्षेत्र में इंटरसेप्टर नावों और जहाजों द्वारा गश्त लगाई जा रही है। इसके अलावा हल्दिया, पारादीप और गोपालपुर क्षेत्रों पर भी भारतीय तटरक्षक बल ने कड़ी नजर बनाई हुई है।
भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र की निगरानी के लिए तैनात किए जहाज, अवैध घुसपैठ पर रखी जा रही नजर
Latest Articles
असम दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी और अमित शाह, 10 हजार करोड़ की विकास...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को असम के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे राज्य को...
पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला पर हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे; डिप्टी सीएम चौधरी भी...
जम्मू: नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मामला सामने आया है। हमला उस वक्त हुआ जब वे जम्मू के...
‘व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’, पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत की...
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुजरात के कांडला बंदरगाह की ओर जा रहे एक मालवाहक जहाज पर हमला होने की...
विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकारः...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराडीसैंण) में स्थित विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा...
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के...
देहरादून: मध्यपूर्व के देशों में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र प्रदेश में एलपीजी एवं ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव आनंद...

















