19.5 C
Dehradun
Tuesday, March 17, 2026


spot_img

इस्राइली हमले में घायल ईरानी सेना प्रमुख अली शादमानी की मौत

काहिरा: ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांड सेंटर के प्रमुख अली शादमानी की मौत हो गई है। इस्राइली हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए थे। ईरान की सरकारी मीडिया ने बुधवार को शादमानी की मौत की सूचना दी। गार्ड्स कमांड सेंटर ने शादमानी की हत्या का बदला लेने की कसम खाई है।
हालांकि, इस्राइली सेना ने 17 जून को ही शादमानी को मार गिराने का दावा किया था। आईडीएफ ने कहा था कि एक लक्षित हमले में शादमानी की मौत हो गई है, हमले में मारे गए पहचान ईरान के युद्धकालीन चीफ ऑफ स्टाफ और सबसे वरिष्ठ सैन्य कमांडर के रूप में की गई थी।
17 जून को इस्राइल की सेना (आईडीएफ) ने दावा किया था कि पांच दिनों में दूसरी बार आईडीएफ ने ईरान के युद्धकालीन चीफ ऑफ स्टाफ को मार गिराया है। ईरान के सबसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और खामनेई के सबसे करीबी सैन्य सलाहकार अली शादमानी सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर मध्य तेहरान में आईएएफ के हमले में घायल हुए थे। शादमानी ईरान की सैन्य आपात कमान के प्रमुख थे। उन्होंने चार दिन पहले ही यह पद संभाला था। उन्हें इस्राइली हमले में मारे गए मेजर जनरल गुलाम अली राशिद की जगह यह जिम्मेदारी दी गई थी। बता दें कि, मेजर जनरल गुलाम अली राशिद की मौत जून की शुरुआत में हो गई थी।
इस्राइली हवाई हमलों में खामनेई के कई प्रमुख सैन्य और सुरक्षा सलाहकारों की मौत हो चुकी है, जिससे उनकी आंतरिक सलाहकार टीम में लोगों भारी कमी है, जिसके असर नेतृत्व पर भी देखने को मिल रहा है। इन लोगों के मारे जाने के बाद रणनीतिक गलतियों की आशंका बढ़ गई है।
पिछले शुक्रवार से अब तक कई वरिष्ठ सैन्य कमांडरों की हत्या कर दी गई है। जिनमें रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (ईरान की प्रतिष्ठित सैन्य इकाई) के कमांडर हुसैन सलामी, बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के प्रमुख और एयरस्पेस चीफ अमीर अली हाजीजादेह, और खुफिया प्रमुख मोहम्मद काजमी शामिल हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने विदेश मामलों की...

एनडीए ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की है। विजयी उम्मीदवारों में भाजपा के नितिन...

राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू

0
नई दिल्ली। राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की सेवाओं के लिए भारत...

कुंभ मेला की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

0
हरिद्वार/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में...

उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर...