25.1 C
Dehradun
Thursday, March 12, 2026


spot_img

इस्राइली सेना ने लेबनान और गाजा में किए हवाई हमले, दर्जनों इमारतें धराशाई, 24 लोगों की मौत

नई दिल्ली। इस्राइली सेना ने फिर से लेबनान और गाजा में हवाई हमले किए। हमलों में जहां दर्जनों इमारतें धराशाई हो गईं। वहीं लेबनान के उत्तर पूर्व में 24 लोगों की मौत हो गई। वहीं गाजा में गुरुवार को हुए इस्राइली हमलों के बाद 25 लोगों के शव बरामद किए गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस सप्ताह इस्राइल ने हिजबुल्ला के खिलाफ हवाई हमले किए। गाजा में हमास के नुसेरात शरणार्थी शिविर को निशाना बनाया गया। अब तक दक्षिणी लेबनान के छोटे सीमावर्ती गांवों तक केंद्रित इस्राइल के हमले अब शहरी इलाकों में भी हो रहे हैं। लेबनानी सांसद हुसैन हज हसन ने बताया कि उत्तर-पूर्वी शहर बालबेक और उसके आसपास हुए तीव्र हमलों के कारण लगभग 60 हजार लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े।
लेबनान की सरकारी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को कई गांवों में चार हवाई हमलों की सूचना दी। उत्तरपूर्वी बालबेक-हर्मेल क्षेत्र में हुए हमलों में अम्हाज़ गांव में आठ लोग तथा तराया गांव में दो लोग मारे गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस्राइली विमानों ने शुक्रवार सुबह बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहियाह पर भी बमबारी की। इससे दर्जनों इमारतें नष्ट हो गईं। इस्राइली सेना ने कहा कि हमलों में हिजबुल्ला के हथियार निर्माण स्थलों और कमांड सेंटरों को निशाना बनाया गया। उधर, इस्राइली सेना ने दावा किया कि लेबनान में वह हिजबुल्ला के सैन्य तंत्र को निशाना बना रहा है। गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में 55 लोग मारे गए हैं और 196 अन्य घायल हुए हैं।
सात अक्तूबर को हमास ने दक्षिण इस्राइल पर अभूतपूर्व हमला किया था। जिसमें करीब 1,200 इस्राइली मारे गए थे और 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया गया था। इस हमले के जवाब में इस्राइली सेना गाजा में बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की। इस्राइली हमलों में अब तक 40 हजार से ज्यादा फलस्तीनी मारे जा चुके हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

असम दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी और अमित शाह, 10 हजार करोड़ की विकास...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को असम के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे राज्य को...

पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला पर हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे; डिप्टी सीएम चौधरी भी...

0
जम्मू: नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मामला सामने आया है। हमला उस वक्त हुआ जब वे जम्मू के...

‘व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’, पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत की...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुजरात के कांडला बंदरगाह की ओर जा रहे एक मालवाहक जहाज पर हमला होने की...

विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकारः...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराडीसैंण) में स्थित विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा...

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के...

0
देहरादून: मध्यपूर्व के देशों में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र प्रदेश में एलपीजी एवं ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव आनंद...