17.3 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

आईटीबीपी को मिले 36 नए युवा अधिकारी

देहरादून। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को सोमवार को 36 नए युवा अधिकारी मिल गए हैं। सोमवार को मसूरी में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। एक वर्ष के कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद परेड में अंतिम पग भरते ही ये अधिकारी आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। इसमें 27 सहायक सेनानी/जीडी और छह माह के कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद एक उप सेनानी/वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी व आठ सहायक सेनानी/चिकित्सा अधिकारी हैं, जिनमें चार महिला चिकित्सा अधिकारी भी हैं। भव्य दीक्षांत व शपथ ग्रहण समारोह में युवा अधिकारियों ने संविधान एवं बल के प्रति निष्ठा व समर्पण की शपथ ली। प्रशिक्षण के दौरान इन अधिकारियों को विभिन्न ऑपरेशनल एवं प्रशासन से संबंधित विषयों जैसे युद्ध कौशल, शस्त्र संचालन, शारीरिक प्रशिक्षण, आसूचना, फील्ड इंजीनीयरिंग, मानचित्र अध्ययन, कानून व मानवाधिकार से संबंधी विषयों का गहन प्रशिक्षण दिया गया है।
परेड में आईटीबीपी के अपर महानिदेशक, वैस्टर्न कमांड,  संजय कुमार चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने पास आउट होने वाले सभी अधिकारियों को बल की मुख्य धारा में शामिल होने पर बधाई दी। कहा कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस की अग्रिम चौकियां 9000 से 18750 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं। जहां तापमान माइनस 45 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। इन अग्रिम चौकियों पर अत्यन्त चुनौती पूर्ण भौगोलिक वातावरण, यहां तैनात अधिकारियों से, असाधारण धैर्य, त्याग और साहस की मांग करता है। कहा कि उन्हें विश्वास है नए युवा अधिकारी अपने साहस से चुनौतियों को पार करेंगे।
कहा कि आईटीबीपी का इतिहास गौरवशाली रहा है। बल को नए अधिकारियों से बहुत अपेक्षाएं हैं, प्रशिक्षण काल में प्राप्त प्रशिक्षण से सैन्य अधिकारी हर चुनौती का सामना करने में सक्षम होगें। युवा अधिकारी के नाते बल की पुरानी परंपराओं के निर्वहन के साथ-साथ बल में नए विचारों का भी समावेश करें। पासआउट होने वाले अधिकारियों में हरियाणा से सात, उत्तर प्रदेश से छह, केरल से चार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश व दिल्ली से तीन-तीन, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु व मणिपुर से दो-दो, महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक व लद्दाख से एक-एक प्रशिक्षणार्थी शामिल है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...