22.1 C
Dehradun
Wednesday, March 11, 2026


spot_img

जगतगुरु श्री राम भद्राचार्य जी देहरादून के अस्पताल में भर्ती, निजी अस्पताल में चल रहा उपचार

देहरादून: हाथरस में श्रीराम कथा सुनाते वक्त तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य महाराज (74) की हालत बिगड़ गई। सांस लेने में परेशानी होने पर शुक्रवार की सुबह उन्हें आगरा में दिल्ली गेट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जांच कर डॉक्टरों ने निमोनिया से फेफड़ों में संक्रमण बताया है। जांच के बाद एयरलिफ्ट कर उन्हें देहरादून लाया गया है।

जानकारी के मुताबिक जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य महाराज को इलाज के लिए बल्लूपुर स्थित सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें छाती में इन्फेक्शन से तकलीफ हुई थी। चिकित्सकों के मुताबिक अभी उनका अब उनका स्वास्थ्य बेहतर बताया का रहा है।

अस्पताल के एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम जगतगुरु रामभद्राचार्य के स्वास्थ्य की देखभाल कर रही है। सिनर्जी अस्पताल के चैयरमेन डॉक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि जगतगुरु रामभद्राचार्य के स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं जल्द ही उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वही जगतगुरु रामभद्राचार्य ने भी अपने अनुयायियों के लिए संदेश जारी करते हुए कहा है कि वे जल्द पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद फिर लोगों के बीच नजर आएंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मेघालय में पुलिस की गोलीबारी में दो लोगों की मौत, कर्फ्यू लागू

0
नई दिल्ली। मेघालय के पश्चिम गारो जिले में मंगलवार तड़के गारो पर्वतीय स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) चुनाव नामांकन प्रक्रिया को लेकर जारी तनाव के...

तेल-गैस आपूर्ति संकट के बीच जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से बात की

0
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से पश्चिम एशिया के ताजा हालातों पर चर्चा की। दोनों नेताओं...

Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज: 18 हजार रुपए तक महंगी हो जाएगी टिकट

0
नई दिल्ली। खाड़ी क्षेत्र में जारी भू-राजनीतिक संकट के कारण विमान ईंधन की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी का असर अब हवाई यात्रियों की...

अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित...

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई को...

मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भराड़ीसैंण में अग्निवीर सैनिकों के रूप में भर्ती होने वाले कैडेट्स के साथ संवाद किया। संवाद...