28 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


spot_img

दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में जम्मू-कश्मीर के उम्मीदवारों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। इसके अलाव डॉ. जितेंद्र सिंह, सुधा यादव, इकबाल सिंह लालपुरा, सत्यनारायण जाटिया, सर्वानंद सोनवाल आदि नेता पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने 50 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। अब अगली बैठक 29 अगस्त को होगी।

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) ने विधानसभा चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची रविवार को जारी कर दी। इससे गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस में जाने की अटकलों पर भी फिलहाल पूर्ण विराम लग गया है। पूर्व मंत्री अब्दुल मजीद वानी-डोडा पूर्व, पूर्व विधायक मोहम्मद आमिन भट-देवसर, पूर्व महाधिवक्ता मोहम्मद असलम गनी-भद्रवाह, डीडीसी सदस्य एडवोकेट सलीम पर्रे-डोरू, मुनीर अहमद मीर-लोलाब, डीडीसी सदस्य बिलाल अहमद देवा-अनंतनाग पूर्व से प्रत्याशी होंगे। इसके साथ ही गुलाम नबी वानी-राजपोरा, मीर अल्ताफ हुसैन-अनंतनाग, कैसर सुल्तान गनेई-गांदरबल, गुलाम नबी भट-ईदगाह, आमिर अहमद भट-खान्यार, निसार अहमद लोन-गुरेज, पीर बिलाल अहमद-हजरतबल से चुनाव लड़ेंगे।
इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने भी सात उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें पुलवामा से फयाज अहमद सोफी, राजपोरा से मुद्दसीर हुसैन, देवसर से शेख फिदा हुसैन, दौरू से मोहसिन शाफकत मीर, डोडा से मेहराज दीन मलिक, डोडा वेस्ट से यासिर सफी मट्टो और बनीहाल से मुद्दसीर अजमत मीर को मैदान में उतारा है। इसके अलावा पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की भी सूची जारी की है, जिसमें अरविंद केजरीवाल, सुनीता केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम प्रमुख है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...

0
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...

42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...

0
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...

चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...

उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...