29.7 C
Dehradun
Monday, March 30, 2026


spot_img

देवभूमि की कमला थापा ने 37 सालों तक की जनसेवा, दिवंगत नर्स को राष्ट्रपति ने दिया सम्मान

देहरादून: हर बुरा वक्त कोई नो कोई बड़ी सीख जरूर देकर जाता है। कोरोना काल ने हमें ये बताया है कि समाज में डॉक्टर्स, नर्सेज व तमाम सहयोगियों की भूमिका कितनी अहम है। ये सब सम्मान के पात्र हैं। इसी कड़ी में 37 सालों तक मरीजों की सेवा में जुटे रहने वाली देहरादून की नर्स कमला थापा को मरणोपरांत प्रतिष्ठित फ्लोरेंस नाइटेंगल अवार्ड से नवाजा गया है।

गौरतलब है कि नर्स की ड्यूटी करना कोई आम बात नहीं है। मरीजों की सेवा में जुटे रहने के साथ साथ अपने परिवार के लिए जिम्मेदारियां निभाना एक मुश्किल काम है। देहरादून की नर्स कमला थापा ने इस मुश्किल जिम्मेदारी को अपनी दृढ़ शक्ति के बल पर 37 सालों तक निभाया है। अब कमला थापा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक वर्चुअल समारोह में मरणोपरांत अवार्ड से नवाजा है। जिसे उनके स्वजनों ने रिसीव किया।

बता दें कि दून अस्पताल में 27 साल तक सेवा कार्य करने के बाद नर्स कमला थापा ने दस साल मेला अस्पताल हरिद्वार में भी काम किया। वर्ष 2011 में सेवानिवृत्ति होने के बाद भी वह हमेशा जनसेवा कार्यों में जुटी रही। अपनी पूरे सेवा काल में कमला थापा ने खासकर अस्पताल में आने वाले लावारिस व अनाथों की सेवा की।

सिर्फ सेवा ही नहीं किसी की आर्थिक रूप से मदद करने में भी वह कभी पीछे नहीं हटीं। अस्पताल में तैनाती के दिनों में उन्होंने अधिकांश ड्यूटी बर्न व टीबी वार्ड में की थी। कोरोना काल में भी कमला थापा ने लोगों की हिम्मत बांधने का काम किया। लेकिन इसी कोरोना वायरस ने कमला थापा की सांसों को रोक दिया।

बीते साल कमला थापा का निधन हो गया। हालांकि उन्होंने काफी दिनों तक वायरस का मुकाबला किया था। अब उनके सेवा कार्यों के लिए उन्हें मरणोपरांत प्रतिष्ठित फ्लोरेंस नाइटेंगल पुरस्कार मिला है। बता दें कि उनका बेटा दीपक थापा मर्चेंट नेवी में तैनात है जबकि बेटी दीप्ति रौतेला नेहरू कालोनी में रहती हैं। इस मौके पर बेटी ने कहा कि मां ने हमेशा गरीब-बेसहारा लोगों की मदद की। अच्छे कामों की ही बदौलत आज उन्हें इस सम्मान के रूप में फल मिला है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमित शाह का बड़ा एलान: असम में लागू होगा UCC, घुसपैठियों को करेंगे बाहर

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम के ढेकियाजुली और तिहु में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए राज्य की...

नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक आयोजित

0
नई दिल्ली।  सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक...

‘नई विदेशी मुद्रा सीमा के पालन को मिले तीन महीने का समय’, बैंकों ने...

0
नई दिल्ली। बैंकों ने आरबीआई से नई विदेशी मुद्रा सीमा का पालन करने के लिए तीन महीने का समय देने का आग्रह किया है।...

भारत विश्व गुरु की राह परः दून में नीति, तकनीक और जनभागीदारी पर मंथन

0
देहरादून। सर्वे चौक स्थित ऑडिटोरियम में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, चिंतन रिसर्च फाउंडेशन तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के तत्वावधान में “भारतः विश्व...

लाल आतंक का अंत: एक दशक में दस हजार से ज्यादा माओवादियों ने किया...

0
नई दिल्ली। सुरक्षा दबाव और पुनर्वास प्रयासों के संयोजन ने देश के सबसे लंबे समय तक चलने वाले विद्रोहों में से एक माओवाद को...