19.8 C
Dehradun
Tuesday, March 31, 2026


spot_img

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को सीआईएसएफ जवान ने मारा थप्पड़

चंडीगढ़: हिमाचल प्रदेश की मंडी की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को गुरुवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सीआईएसएफ जवान महिला ने थप्पड़ मार दिया। सूत्रों के अनुसार, कंगना रनौत चंडीगढ़ से मुंबई के लिए शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जब चैकिंग कर रही थीं तो वहां उपस्थित सीआईएसएफ में तैनात महिला सुरक्षा कर्मी ने जब उनसे पूछा कि मैडम आप भाजपा से जीती हैं। आपकी पार्टी किसानों के लिए कुछ क्यों नहीं कर रही। इसको लेकर बहस हो गई। इसके बाद आरोप लग रहे है कि सीआईएसएफ की महिला कर्मी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। हालांकि एयरपोर्ट से सीईओ की ओर से जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही मामले में महिला जवान को निलंबित कर दिया गया है।
एक्स पर वीडियो जारी करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि मैं सभी को बताना चाहती हूं की मैं पूरी तरह से सुरक्षित हूं। इस घटना के बाद से ही मेरे पास तमाम शुभचिंतकों के फोन आ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज चंडीगढ़ में जो हादसा हुआ वो सुरक्षा जांच के बाद हुआ। जांच के बाद जैसे ही मैं वहां से निकली, वैसे ही दूसरी केबिन से एक महिला सिपाही ने आकर मेरे चेहरे पर हमला किया और गालियां देने लगीं।
कंगना रनौत को सीआईएसएफ की एक महिला कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारे जाने पर हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए, खासकर एक महिला के साथ जो अब संसद की सदस्य है।
उन्होंने आगे कहा कि किसान आंदोलन को लेकर सीआईएसएफ कांस्टेबल की कुछ शिकायतें थीं, लेकिन किसी पर इस तरह से हमला करना दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इसकी निंदा करते हैं और सरकार को इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सम्पन्न

0
नई दिल्ली: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज सम्‍पन्‍न हो गया है। सात दिन तक चले इस...

मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलेगा “ऑपरेशन प्रहार“

0
देहरादून। देहरादून में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा आज पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय...

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत उत्तराखंड को 113.90 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता...

0
देहरादून। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा वित्त आयोग प्रभाग के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य आपदा न्यूनीकरण...

राज्यपाल के समक्ष काउंटर ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के समक्ष मंगलवार को विशेषज्ञों द्वारा अत्याधुनिक काउंटर ड्रोन तकनीक का विस्तृत प्रस्तुतिकरण एवं डेमो प्रदर्शन...

लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

0
देहरादून। देहरादून में हाल ही में हुई कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त रुख...