14.4 C
Dehradun
Monday, February 23, 2026


spot_img

विश्व के सबसे लंबे रोपवे की लिस्ट में शामिल होगा केदारनाथ रोपवे, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर

देहरादून: केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बहुत जल्द रोपवे बनने जा रहा है। इस रोपवे की लंबाई करीब 11.5 किमी होगी। इसके बनने से सोनप्रयाग से केदारनाथ तक महज 25 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। बता दें कि निर्माण उपरांत केदारनाथ रोपवे दुनिया के सबसे लंबे रोपवे की लिस्ट में शामिल हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पांच नवंबर को केदारनाथ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे पर काम होने की बात कही थी। इसी तरफ अब कवायद तेज कर दी गई है। पीएम मोदी के सपने के अनुरूप केदारनाथ धाम का सफर आने वाले समय में आसान होने वाला है। बता दें कि केदारनाथ के साथ ही हेमकुंड साहिब के लिए भी रोपवे की कोशिशें तेज हो गई हैं।

केदारनाथ धाम समुद्रतल से करीब साढ़े ग्यारह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। धाम में बाबा केदार के दर्शन करने आने के लिए श्रद्धालुओं को गौरीकुंड से करीब 16 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। वहीं हेमकुंड साहिब तक पहुंचने को घांघरिया से लगभग पांच किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। अब सुगमता के लिए रोपवे निर्माण की तैयारी शुरू हो गई हैं।

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर की मानें तो रोपवे निर्माण के लिए सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से एमओयू किया हुआ है। प्राधिकरण ने उक्त दोनों जगहों की डीपीआर (DPR) बनाने का जिम्मा एक कंपनी को सौंप दिया है। साथ ही निजी क्षेत्रों को आगे लाने के लिए निविदा भी आमंत्रित की गई है। अगर मामला ठीक नहीं बैठता तो सरकार खुद ही दोनों रोपवे का निर्माण कराएगी। सचिव जावलकर के मुताबिक केदारनाथ रोपवे के आकार लेने पर यह विश्व के सबसे लंबे रोपवे में शामिल हो जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

तेजस फाइटर विमान क्रैश, तकनीकी खराबी के चलते लैंडिंग के दौरान घटना; पायलट सुरक्षित

0
नई दिल्ली: फ्रंटलाइन एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान भारतीय वायुसेना का तेजस लड़ाकू विमान रनवे से आगे निकल गया, जिससे उसके एयरफ्रेम को गंभीर...

सीएम धामी से मिले आईटीबीपी के डीजी, सीमांत सुरक्षा व विकास पर हुई चर्चा

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने शिष्टाचार भेंट की। इस...

सीएम धामी ने संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में मेधावियों को किया सम्मानित

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग...

एसएसपी दून के नेतृत्व में हत्या में शामिल तीन मुख्य हत्यारोपी चढे़ पुलिस के...

0
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी में हुई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ...

सीएम धामी ने बालावाला देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग किया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बालावाला देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि यह मात्र एक सम्मेलन...