28.6 C
Dehradun
Tuesday, March 10, 2026


spot_img

बांदीपोरा में हमले की फिराक में था लश्कर: आतंकी संगठन के चार मददगार गिरफ्तार

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी के चलते शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने बांदीपोरा जिले में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े चार आतंकी मददगारों (ओवरग्राउंड वर्कर) को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से हैंड ग्रेनेड,कारतूस व मैगजीन बरामद हुआ है। ये आतंकी मददगार सुरक्षाबलों और गैर स्थानीय नागरिकों पर हमला करने की फिराक में थे।
अधिकारियों के अनुसार, बांदीपोरा पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने कनिपोरा नायदखाई में संयुक्त नाके पर दो संदिग्धों को रोका। तलाशी लेने पर इनके पास से दो चीनी हैंड ग्रेनेड, एक 7.62 एमएम मैगजीन और 30 कारतूस बरामद किए गए। इनकी पहचान मोहम्मद रफीक खांडे निवासी वटलपीरा मोहल्ला और मुख्तार अहमद डार निवासी बानपोरा के रूप में हुई।
पहचान रईस अहमद डार निवासी सदरकूट और मोहम्मद शफी डार निवासी बनयारी के रूप में हुई है। चारों के खिलाफ सुंबल थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
उधमपुर के डुडु-बसंतगढ़ में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा था। जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में सेना का एक जवान बलिदान हो गया है। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था।
इससे पहले कल, 23 अप्रैल को दो से तीन आतंकवादियों ने बारामूला में सरजीवन सामान्य क्षेत्र के माध्यम से घुसपैठ करने की कोशिश की, नियंत्रण रेखा पर सतर्क टीपीएस ने उन्हें चुनौती दी और रोका, जिसके बाद सेना ने गोलीबारी की। आतंकवादियों ने भी जवाब दिया। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसके बाद दो आतंकवादी मारे गए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी अस्थिरता और संघर्ष के कारण, कतर में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार...

जंग का आर्थिक प्रहार: कच्चे तेल में आग, बाजार धड़ाम व सोना-चांदी में उथल-पुथल;...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी लड़ाई के कारण कच्चे तेल में आग लग गई है। रुपया 92.33 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर चला...

राजस्थान में मिट्टी ढहने से 7 श्रमिकों की मौत, भिवाड़ी में कापड़ीवास मोड़ के...

0
अलवर/ भिवाड़ी: भिवाड़ी के जिला अस्पताल में एंबुलेंस से एक साथ 7 शव पहुंचने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हरियाणा...

ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन...

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश में एक बहुमंजिला भवन को सील कर...

कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का...

0
हरिद्वार। आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत मेला क्षेत्र के घाटों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से मेलाधिकारी...