18.4 C
Dehradun
Saturday, April 4, 2026


spot_img

प्रदेश में आज से शुरू हुई महालक्ष्मी योजना, यह है इस योजना की ख़ासियत |Postmanindia

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने लाभार्थी महिलाओं को महालक्ष्मी किट का वितरण किया. मुख्यमंत्री ने चयनित लाभार्थी माताओं और नवजात शिशुओं को महालक्ष्मी किट वितरित किये. पूरे राज्य में समस्त जनपदों के कुल 16929 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का अभियान शुरू किया. प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता का परिणाम है कि इस अभियान से व्यापक जनजागरूकता आई है. इससे लिंगानुपात मे सुधार भी देखने को मिला है. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने आस पास देखें तो पाएंगे कि बेटों की बजाय बेटियां माता पिता का अधिक ख्याल रखती हैं. आज जीवन का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहाँ बेटियों ने सफलता न पाई हो. मुख्यमंत्री ने कहा कि नंदा गौरा देवी कन्याधन योजना बेटियों को प्रोत्साहित करने की महत्वपूर्ण योजना है. मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना भी शुरू की गयी है. कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमें बेटियों को आगे बढाने के लिए दोहरी मानसिकता को खत्म करना है. प्रकृति और संविधान ने समानता का संदेश दिया है. इसलिए बेटियों को प्रोत्साहित करना जरूरी है. महिला-पुरूष का समाज में समान महत्व है. भेदभाव की सोच को समाप्त करना है. प्रसवोपरांत मातृ व कन्या शिशु के पोषण और अतिरिक्त देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत प्रथम दो बालिकाओं/जुङवा बालिकाओं के जन्म पर माता और नवजात कन्या शिशु को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट उपलब्ध कराई जा रही है.इस अवसर पर सचिव श्री हरि चंद्र सेमवाल व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे. 

मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना मे आवेदन हेतु आवश्यक अभिलेख / शर्ते : 

  • आंगनवाडी केंद्र पर पंजीकरण
  • सरकारी अथवा प्राइवेट माता-शिशु रक्षा कार्ड की प्रति (MCP कार्ड)
  • संस्थागत प्रसव प्रमाण पत्र (यदि किसी आकस्मिक कारणवश रास्ते में या घर में प्रसव है हुआ है तो तद्विषयक आंगनवाडी कार्यकर्त्री/ मिनी कार्यकर्त्री/आशा वर्कर / चिकित्सक द्वारा जारी प्रमाण पत्र )
  • परिवार रजिस्टर की प्रति
  • प्रथम द्वितीय / जुड़वाँ कन्या के जन्म हेतु स्वप्रमाणित घोषणा 
  •  नियमित सरकारी /अर्धसरकारी सेवक तथा आयकरदाता न होने विषयक प्रमाण पत्र
spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश के युवाओं की खेल प्रतिभा राष्ट्र के लिए अमूल्य सामाजिक पूंजी : राष्ट्रपति...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि आदिवासी समुदायों सहित देश के युवाओं की खेल प्रतिभा राष्ट्र के लिए अमूल्य सामाजिक पूंजी...

भारत में एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त: इंडियन ऑयल

0
नई दिल्ली।पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की आपूर्ति  पर्याप्त बनी हुई है। इंडियन ऑयल ने...

सरकार ने देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता का आश्वासन दिया

0
नई दिल्ली। सरकार ने आश्‍वस्‍त किया है कि वह देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास कर रही...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पंजीकरण पूरा किया

0
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पंजीकरण पूरा कर लिया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने...

उप सेना प्रमुख ले.ज. राजीव घई ने सीएम से की भेंट

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर...