राजगढ़: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में रविवार देर शाम हुए एक सड़क हादसे में दस से अधिक लोगों की मौत हो गई। हादसा रविवार शाम आठ से नौ बजे की बीच हुआ। प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के मोतीपुरा गांव थाना जावर से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर आए लगभग 30 बराती राजगढ़ जिले कुलामपुरा गांव आ रहे थे। तभी पिपलोदी चौकी के समीप ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हादसे का शिकार हो गए। ट्राली के नीचे दबने के कारण चार बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं, घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंच चुके हैं।
राजगढ़ एसडीएम गुलाब सिंह बघेल ने बताया कि फिलहाल हम अस्पताल में मौके पर ही है। हादसे में चार बच्चों समेत कुल 13 लोगों की मौत हुई है। चार गंभीर हैं, जिन्हें भोपाल रेफर किया गया है। बाकियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसे में मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।
हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद करने पहुंचे। घटनास्थल के नजदीकी ग्राम कासी के सरपंच प्रतिनिधि राजेश तंवर ने बताया कि हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। हम लोग मदद को पहुंचे। ट्रॉली में 25-30 लोग थे, सभी दब गए थे। हमने कोशिश की पर लोगों को निकाल नहीं सके। बाद में प्रशासन की मदद से जेसीबी बुलाई गई, जिसने ट्रॉली को उठाया फिर लोगों को निकाला जा सका। दस से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका है। कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया।राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने बताया कि राजस्थान से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर कुछ बराती राजगढ़ जिले में आ रहे थे। बॉर्डर के पास ट्रैक्टर पलटा है। अभी तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 15 लोग घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो लोगों की गंभीर स्थिति थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर भोपाल रेफर किया है। घायलों को उचित इलाज दिया जा रहा है। हरसंभव सहायता दी जा रही है। राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने बताया कि राजस्थान से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर कुछ बराती राजगढ़ जिले में आ रहे थे। बॉर्डर के पास ट्रैक्टर पलटा है। अभी तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 15 लोग घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। चार लोगों की गंभीर स्थिति थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर भोपाल रेफर किया है। घायलों को उचित इलाज दिया जा रहा है। हरसंभव सहायता दी जा रही है।
राजगढ़ में बड़ा हादसा; बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 13 लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर
Latest Articles
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेले के कार्यों के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत डिटेल्ड एस्टीमेट फॉर कन्सट्रक्शन ऑफ प्रपोज्ड कमान्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर-2 बिल्डिग एट हरिद्वार कार्य...
नवरात्र पर डीएम ने की देवियों की स्तुति; 10 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित
देहरादून। ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आज ‘‘ नंदा-सुनंदा’’ 14वें संस्करण का आयोजन किया गया। नवंरात्र के पावन अवसर पर जिलाधिकारी सविन बसंल ने नंदा-सुनंद...
वन्यजीव बोर्ड समिति की बैठक में वन्यजीव संरक्षण पर प्रमुख नीतिगत मुद्दों पर किया...
देहरादून। एफएसआई और बीआईएसएजी-एन ने वन अग्नि प्रबंधन, वन्यजीव संरक्षण में भू-स्थानिक प्रौद्योगिकियों, रिमोट सेंसिंग और एआई/एमएल-आधारित उपकरणों के उपयोग को मजबूत करने के...
धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह
देहरादून। उत्तराखंड सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित भव्य जनसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ...
रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल व एलपीजी का पर्याप्त भंडार : सरकार
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वासन दिया है कि सभी रिफाइनरियां पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।...

















