13.6 C
Dehradun
Tuesday, March 17, 2026


spot_img

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन; दो कमांडो शहीद

श्रीनगर। जम्मू संभाग के राजौरी जिले में मंगलवार देर शाम सेना का एक आर्माडो वाहन सड़क से 300 फीट नीचे गहरे नाले में जा गिरा। इस हादसे में वाहन में सवार दो पैरा कमांडो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य कमांडो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घायलों को राजौरी में सेना के 150 जनरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रात को हेलीकाप्टर से ऊधमपुर में सेना के कमान अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों में पैरा कमांडो अनिल दरवंते व जनार्दन नायडू और घायलों में पैरा कमांडो बलजीत सिंह व विमल सिंह शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, मंजाकोट क्षेत्र में पैरा कमांडो आर्माडो वाहन में सवार होकर अपने शिविर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान वाहन नाले में जा गिरा, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही सेना के जवान व पुलिस मौके पर पहुंची और राहत अभियान शुरू किया।
चारों पैरा कमांडो को नाले से बाहर निकालकर सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद सेना के उच्चाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर दो घायलों का हाल जाना।
बता दें कि सेना को हाल ही में राजौरी-पुंछ में बढ़ रही आतंकी घटनाओं के बाद आर्माडो वाहन मिले थे। इन वाहनों पर गोली, ग्रेनेड व आइईडी का कोई असर नहीं होता है, लेकिन इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और दो पैरा कमांडो को जान गंवानी पड़ी।इससे पहले जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शुक्रवार को भी बड़ा हादसा हुआ। यहां एक ट्रक के सड़क से फिसलकर खाई में गिरने से ड्राइवर सहित दो लोगों की जान चली गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जेके06-8747 नंबर का ट्रक डोडा-किश्तवाड़ राजर्माग पर महलोरी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस हादसे में ट्रक चालक और उसके सहायक की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में इन दिनों वर्षा का दौर जारी है। जिससे हादसों में इजाफा हो रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने विदेश मामलों की...

एनडीए ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की है। विजयी उम्मीदवारों में भाजपा के नितिन...

राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू

0
नई दिल्ली। राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की सेवाओं के लिए भारत...

कुंभ मेला की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

0
हरिद्वार/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में...

उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर...