देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए खाद्य संरक्षा एंव औषधि प्रशासन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत प्रदेशभर में तैनात अभिहित अधिकारियों के बंपर तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश में कुल नौ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। आयुक्त ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर योगदान सुनिश्चित करें।
पी.सी. जोशी को अल्मोड़ा से पौड़ी भेजा गया है। अमिताभ जोशी को चमोली से बागेश्वर स्थानांतरित किया गया है। ललित मोहन पांडे का तबादला बागेश्वर से उधम सिंह नगर किया गया है। प्रकाश चंद्र फुलारा अब उधम सिंह नगर से अल्मोड़ा में सेवाएं देंगे। संजय कुमार को नैनीताल से हरिद्वार भेजा गया है। मनोज कुमार सिंह का स्थानांतरण रुद्रप्रयाग से चमोली किया गया है। अजब सिंह रावत अब पौड़ी से रुद्रप्रयाग में कार्यभार संभालेंगे। महिमा आनंद जोशी को हरिद्वार से नैनीताल स्थानांतरित किया गया है। पवन कुमार का तबादला जसपुर (उधम सिंह नगर) से भगवानपुर (हरिद्वार) किया गया है। उन्हें भगवानपुर के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
आयुक्त खाद्य संरक्षा एंव औषधि प्रशासन विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार का बयान प्रदेश में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता व दक्षता को सुनिश्चित करने के लिए यह प्रशासनिक फेरबदल आवश्यक था। यह कदम अधिकारियों की कार्यक्षमता का बेहतर उपयोग करने की दृष्टि से लिया गया है। हम चाहते हैं कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण व सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तुरंत नवीन तैनाती स्थल पर योगदान करें ताकि खाद्य सुरक्षा संबंधी कार्यों में कोई व्यवधान न आए।
उत्तराखंड खाद्य संरक्षा एंव औषधि प्रशासन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Latest Articles
इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...
महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...
भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...

















