13.6 C
Dehradun
Tuesday, March 17, 2026


spot_img

ED की गिरफ्त में आया उत्तराखंड का शख्स; 130 करोड़ रुपये के बिटकॉइन जब्त

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को कहा कि उसने 130 करोड़ रुपये से अधिक की क्रिप्टोकरेंसी जब्त की है और अमेरिकी अधिकारियों के अनुरोध पर शुरू की गई ड्रग्स तस्करी से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत उत्तराखंड के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। परविंदर सिंह को परिसर की तलाशी के बाद 27 अप्रैल को नैनीताल के हल्द्वानी से हिरासत में लिया गया था।
केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि आरोपित डार्क वेब के माध्यम से ड्रग्स बेचता था। ये ज्यादातर यूरोपीय देशों में होती थीं। अमेरिकी अधिकारियों से प्राप्त अनुरोध के आधार पर जांच शुरू की गई थी।
इसमें आरोप लगाया गया कि परविंदर सिंह और उसका भाई बनमीत सिंह कुछ अन्य लोगों के साथ सिंह डीटीओ नामक एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी समूह संचालित कर रहा है। वे डार्क वेब बाजारों पर बिक्री कर क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन के माध्यम से पैसे जुटाए। आरोपित ने सिल्क रोड 1, अल्फा बे और हंसा जैसे डार्क वेब बाजारों पर लिस्टन नाम का इस्तेमाल किया था। ईडी को लिस्टन नाम से जुड़े बिटकॉइन प्राप्त हुए जो कुछ और नहीं, बल्कि विभिन्न देशों में मादक पदार्थों की बिक्री के माध्यम से अपराध की आय थी। अमेरिकी अधिकारी पहले ही हजारों करोड़ रुपये मूल्य के बिटकॉइन जब्त कर चुकी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने विदेश मामलों की...

एनडीए ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की है। विजयी उम्मीदवारों में भाजपा के नितिन...

राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू

0
नई दिल्ली। राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की सेवाओं के लिए भारत...

कुंभ मेला की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

0
हरिद्वार/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में...

उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर...