देहरादून। राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा संगठन महापर्व ने तहत सदस्यता अभी की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता का रिन्यूअल किया। सीएम धामी के सदस्यता रिन्यूअल के बाद प्रदेश स्तर पर भाजपा के संगठन महापर्व की शुरुआत हो गई है। सदस्यता अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं को पार्टी की सदस्यता रिन्यूअल कराई। सीएम धामी के सदस्यता रिन्यूअल के बाद चार-सितंबर से जिलों में स्थानीय सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी सदस्यता दिलाई जाएगी। इसके बाद घर-घर संपर्क अभियान के बाद बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और फिर 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक पार्टी सक्रिय सदस्यता के लिए अभियान चलाएगी। ताकि पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ले चुके नेताओं को पार्टी की सक्रिय सदस्यता दिलाई जा सके।तय किए गए कार्यक्रमों के अनुसार, भाजपा के सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि इस साल यानी 2024 में हर रविवार को कम से कम 20 नए लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएंगे। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष के लिए संगठन ने ये लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके साथ ही भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी इस बार सदस्यता अभियान से जोड़ने का निर्णय लिया है। ऐसे में 29 सितम्बर और 27 अक्टूबर को होने वाले पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सदस्यता पर्व के साथ जोड़कर अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये सिर्फ सदस्यता अभियान नहीं है, बल्कि ये संगठन का महापर्व है। पार्टी को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए नए सदस्य जोड़े जा रहे हैं। भाजपा की ये परिपाटी है कि अपने सदस्यों की परिवार की तरह सम्मान देते हैं और सदस्य बनाने के बाद उनको भूलते नहीं हैं। भाजपा बूथ स्तर पर काम करने वाले हर एक कार्यकर्ता को उसी तरह से सम्मान देती है, जैसे पार्टी के बड़े नेताओं को सम्मान दिया जाता है। राष्ट्र भावना को प्रथम मानकर बड़े निर्णय लिए गए हैं।
सीएम धामी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने किया भाजपा की सदस्यता रिन्यूअल
Latest Articles
सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे...
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार...
PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...
उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...
सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...
समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...
















