16.6 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


spot_img

कानपुर के बीच बाजार में जबरदस्त विस्फोट, 12 लोग घायल; पुलिस अलर्ट

कानपुर: कानपुर के मेस्टन रोड स्थित मिश्री बाजार मोड़ पर दीपावली से पहले एक बड़ा विस्फोट हुआ, जिसमें 10-12 लोग घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस के अनुसार, विस्फोट दो स्कूटरों में हुआ, जिसके कारणों की जांच की जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और गंभीर रूप से घायल लोगों को लखनऊ रेफर किया गया है।
दीपावली से ठीक पहले कानपुर में भीषण विस्फोट हो गया। अवैध पटाखा भंडारण को लेकर जताई जा रही चिंता के बीच बुधवार देर शाम मेस्टन रोड स्थित मिश्री बाजार मोड़ पर बीच बाजार जबरदस्त विस्फोट हुआ। विस्फोट स्कूटी में रखे पटाखों में हुआ। इसकी चपेट में आकर 10 से 12 लोग घायल हुए हैं। आठ लोग उर्सुला अस्पताल ले जाए गए, जिसमें चार लोग 50 प्रतिशत झुलसे हैं।
विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास कई घरों के शीशे टूट गए और कई दीवारों पर दरारें पड़ गईं। करीब पांच मिनट तक मौके पर धुंध सी छाई रही। हालांकि आग नहीं लगी। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आशुतोष कुमार के अनुसार प्राथमिक जांच में धमाका पटाखे से होने की बात सामने आई है। जिस दुकान के बाहर विस्फोट हुआ वहां और आसपास की दुकानों में बड़ी संख्या में पटाखे मिले हैं। दुकान की फाल सीलिंग उखड़ गई है। घटना के बाद दुकानदार फरार है। संभावना यह भी है कि दुकान में विस्फोट हुआ हो।
स्कूटी होजरी कारोबारी अश्वनी कुमार की है, हादसे में वह भी घायल हुए हैं। उनके स्वजन ने बताया कि वह पटाखे लेने गए थे। पुलिस के साथ-साथ बम निरोधक दस्ता, इंटेलीजेंस, एनआइए व एटीएस जांच में जुट गई है। घटनास्थल से 500 मीटर दूर कोतवाली और मरकज मस्जिद 100 मीटर दूर है। यहां और आसपास की गलियों में पटाखों की फुटकर दुकानें हैं, जिनमें बड़े पटाखे भी बेचने की जानकारी सामने आई है।घटना शाम करीब 7:35 मिनट बजे हुई। मिश्री बाजार मोड़ से गली में घुसते ही अब्दुल की प्लास्टिक की दुकान है। वहां सामने खड़ी गाड़ियों के पास जबरदस्त विस्फोट के बाद पूरा इलाका दहल उठा। लोग घरों से बाहर भागे। किसी ने पटाखों में विस्फोट तो किसी ने सिलिंडर में विस्फोट समझा। कुछ देर बाद स्थानीय दुकानदारों ने अब्दुल की दुकान के बाहर खड़ी दो स्कूटियों के परखचे उड़े देखे। दुकान के अंदर की फाल सीलिंग फट गई। धमाके के पांच मिनट बाद ही मूलगंज की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में यही सामने आया है कि धमाका स्कूटियों में विस्फोट के चलते हुआ। घटना में बेकनगंज निवासी 16 वर्षीय सुहाना, 36 वर्षीय रईसुद्दीन, मेस्टन रोड के 24 वर्षीय अब्दुल, लाल बंगला निवासी 58 वर्षीय होजरी कारोबारी अश्वनी कुमार 50 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे हैं। इन्हें लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) रेफर कर दिया गया है।
वहीं मखनिया बाजार के 29 वर्षीय मो.मुरसलीन, मीरपुर निवासी बेल्ट की दुकान में काम करने वाला जुबिन और भरत भाटिया घायल हो गए। इसके साथ ही दो लोगों को मामूली चोटें थीं और प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। दो लोगों का इलाज उर्सुला अस्पताल में चल रहा है। आयुक्त रघुवीर लाल घटनास्थल पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में घायलों व उनके परिवार के लोगों से बात की।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...

0
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...

42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...

0
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...

चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...

उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...