देहरादून. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में देहरादून के सभी विधायक गणों के साथ कोविड-19 की रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक ली. इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि संकट के इस दौर में सभी विधायक गण, जनप्रतिनिधि जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें. मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि आम जनता को कोविड वैक्सीनेशन के लिए अधिक से अधिक प्रेरित करें. इसके साथ ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जनप्रतिनिधियों के समन्वय बनाते हुए कोरोना के खिलाफ इस जंग को मजबूती से लड़ने में सहयोग लें. मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित इस बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैंट विधायक हरबंस कपूर, राजपुर विधायक खजान दास, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली के अलावा देहरादून में महापौर सुनील उनियाल गामा मौजूद रहे.
विधायक गण एवं जनप्रतिनिधि जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें- मुख्यमंत्री |Postmanindia
Latest Articles
भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श
नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...
यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम
नई दिल्ली। देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...
वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...
त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...
















