भुवनेश्वर: भारतीय जनता पार्टी ने तय कर दिया है कि मोहन माझी को ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। राज्य के सीएम के चयन के लिए भाजपा आलाकमान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल का जवाब अब सामने आ गया है। भारतीय जनता पार्टी ने तय कर दिया है कि मोहन चरण माझी को ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। बता दें कि ओडिशा के सीएम के चयन के लिए भाजपा आलाकमान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। मोहन माझी बुधवार को शपथ लेंगे। उनके साथ राज्य के डिप्टी सीएम के रूप में केवी सिंह देव और प्रवती परिदा भी शपथ लेंगे। मोहन चरण माझी ने इस बार विधानसभा चुनाव में क्योंझर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। ये पहली बार नहीं है, जब उन्होंने इस सीट से जीत हासिल की हो। इससे पहले भी तीन बार वे क्योंझर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते।
मोहन चरण माझी का जन्म वर्ष 1972 ओडिशा के क्योंझर जिले के रायकलां में हुआ था। शुरुआती शिक्षा-दीक्षा लेने के बाद उन्होंने अपने सियासी सफरनामे की शुरुआत सरपंच के रूप में की। इसके बाद वे धीरे धीरे राजनीति से जुड़ते गए और भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। धीरे धीरे उनकी गिनती ओडिशा में भाजपा के कद्दावर आदिवासी नेता के रूप में होने लगी।चार बार एक ही विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल करने वाली माझी पर इस बार भारतीय जनता पार्टी ने भरोसा जताया और उन्हें ओडिशा का 15वां मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। आपको बता दें कि इस बार ओडिशा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में बीजू जनता दल के विजयरथ को रोका और बड़ी जीत दर्ज की। 78 सीटों र जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी ओडिशा में सबसे बड़ा दल बनकर उभरी। उधर बीजू जनता दल को 51 सीटो पर जीत हासिल हुई।
मोहन चरण माझी होंगे ओडिशा के मुख्यमंत्री
Latest Articles
पीएम मोदी ने ली सीसीएस की अहम बैठक, जरूरी चीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए पीएम आवास पर सीसीएस की बैठक हुई। यह बैठक...
विमानन उद्योग ने घरेलू परिचालन के लिए एटीएफ की कीमतों में नियंत्रित वृद्धि के...
नई दिल्ली। भारतीय विमानन उद्योग ने घरेलू उड़ानों के लिए विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत में वृद्धि को नियंत्रित करने के सरकार के...
दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित
नई दिल्ली। दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2026 संसद में पारित हो गया है। राज्यसभा ने विधेयक को ध्वनि मत से पारित...
19 राज्यों में अब तक 9 करोड़ 25 लाख किसान पहचान पत्र बनाए जा...
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 19 राज्यों में अब तक 9 करोड़ 25 लाख किसान...
राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा एवं जवानों के कल्याण के लिए पूर्ण...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की...
















