19.1 C
Dehradun
Saturday, November 7, 2026


spot_img

‘मेरा कार्यालय मोदी का नहीं, जनता का PMO बने’, प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों को दी ये नसीहत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनके जीवन का हर पल देश की प्रगति के लिए समर्पित है। उन्होंने लक्ष्य हासिल करते हुए मूल्यों के संवर्धन पर जोर दिया और कहा कि उनका कार्यालय जनता का पीएमओ होना चाहिए, मोदी का पीएमओ नहीं।
तीसरी बार पीएम का पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अधिकारियों को संबोधित करते हुए मोदी ने लक्ष्य हासिल करने के लिए दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत पर भी जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा, 10 साल पहले हमारे देश में छवि यह थी कि पीएमओ एक पावर सेंटर है। एक बहुत बड़ा पावर सेंटर। लेकिन, मैं सत्ता के लिए पैदा नहीं हुआ हूं। मैं सत्ता हासिल करने के बारे में नहीं सोचता। न तो मेरी यह इच्छा है और न ही मेरा रास्ता है कि पीएमओ एक पावर सेंटर बने। 2014 से लेकर हमने जो कदम उठाए हैं, उसके तहत हमने इसे एक उत्प्रेरक एजेंट के रूप में विकसित करने का प्रयास किया है।
पीएम ने कहा, हमारा उद्देश्य यहां से नई ऊर्जा पैदा करना है, जो पूरे सिस्टम को नई रोशनी प्रदान करे। पीएमओ को जनता का पीएमओ होना चाहिए। यह मोदी का पीएमओ नहीं हो सकता। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि जो लोग उनकी टीम का हिस्सा हैं, उनके पास न तो समय की कमी है और न ही विचारों की। पूरे देश को इस टीम पर भरोसा है। प्रधानमंत्री ने उन लोगों को धन्यवाद दिया, जो उनकी टीम का हिस्सा रहे हैं। मोदी ने कहा कि भारत के 140 करोड़ लोग हमेशा उनके दिमाग में रहते हैं और वह उन्हें भगवान का रूप मानते हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने...

झांसी से गिरधारी लाल साहू और बरेली से भतीजा सतेंद्र राठौर गिरफ्तार

0
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी...

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...