24.2 C
Dehradun
Wednesday, April 1, 2026


spot_img

बंगाल की मतदाता सूची में विसंगतियों वाले नाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड; SIR पर ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

कोलकाता / नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची से जुड़े विवरण अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। इस ब्योरे में तार्किक विसंगतियों की सूची में शामिल लोगों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा एक अन्य अहम घटनाक्रम में केंद्रीय निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर कहा है कि जल्द ही बाकी राज्यों में भी एसआईआर शुरू होगा।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान तार्किक विसंगतियों की सूची में शामिल लोगों के नाम अपलोड कर दिए। अब जिला निर्वाचन अधिकारी अदालत के निर्देशानुसार सूची डाउनलोड करेंगे और उसे पंचायत भवनों और ब्लॉक कार्यालयों में प्रदर्शित करेंगे।
तार्किक विसंगतियों में 2002 की मतदाता सूची से बच्चों के माता-पिता के नाम का बेमेल होना और मतदाता और उनके माता-पिता के बीच आयु का अंतर 15 वर्ष से कम या 50 वर्ष से अधिक होना शामिल है। सुप्रीम कोर्ट ने 19 जनवरी को चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि वह पश्चिम बंगाल के ग्राम पंचायत भवनों, तालुका ब्लॉक कार्यालयों और वार्ड कार्यालयों में शनिवार तक तार्किक विसंगतियों की सूची में शामिल लोगों के नाम प्रदर्शित करे। कोर्ट ने कहा कि राज्य में 1.25 करोड़ मतदाता तार्किक विसंगतियों की सूची में शामिल हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने शनिवार को कहा कि मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) जल्द ही शेष राज्यों में शुरू किया जाएगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर उन्होंने शुद्ध मतदाता सूची को लोकतंत्र की आधारशिला बताया। वर्तमान में यह प्रक्रिया 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रही है।
दरअसल, बिहार में एसआईआर सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है, जहां अंतिम मतदाता सूची के खिलाफ एक भी अपील दर्ज नहीं हुई। ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार में इस बार 1951 के बाद से सबसे अधिक 67.13 फीसदी मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं की भागीदारी 71.78 फीसदी रही। उन्होंने युवाओं से लोकतंत्र का राजदूत बनने और भ्रामक सूचनाओं के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया। गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को हुई थी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों पर हस्ताक्षर किए

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड-सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारतीय करदाताओं के साथ रिकॉर्ड 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों-एपीए पर हस्ताक्षर...

पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण में   है। श्री मोदी आज गुजरात...

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सम्पन्न

0
नई दिल्ली: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज सम्‍पन्‍न हो गया है। सात दिन तक चले इस...

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत उत्तराखंड को 113.90 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता...

0
देहरादून। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा वित्त आयोग प्रभाग के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य आपदा न्यूनीकरण...

मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलेगा “ऑपरेशन प्रहार“

0
देहरादून। देहरादून में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा आज पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय...