19.1 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

श्रीलंकाई मानव तस्करी मामले में एनआईए ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, आतंकी संगठन लिट्टे से है कनेक्शन

नई दिल्ली: एनआईए ने अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी मामले में मुख्य आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया। आरोपी का आतंकी संगठन लिट्टे से पुराना कनेक्शन है। एनआईए ने मामले में वांछित चल रहे आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। एनआईए अधिकारियों ने कहा कि आरोपी सीनी आबुलखान को रामनाथपुरम तमिलनाडु से पकड़ा गया। वह अपने सहयोगियों के साथ तस्करी के पीड़ितों को आगे की कैद के लिए ट्रेन, कार और बाइक से मंगलूरू भेजने से पहले नाव में कैद करता था। आरोपी तीन साल से फरार चल रहा था। आरोपी का लिट्टे (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम) आतंकवादी संगठन के साथ भी संबंध था।
जून 2021 की शुरुआत में 13 श्रीलंकाई नागरिकों को तस्करों से बचाया गया था। इस मामले में मंगलूरू पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में मामले को एनआईए ने अपने हाथ में लिया। एनआईए की जांच में पता चला कि एक श्रीलंकाई व्यक्ति ईसान का आतंकी संगठन एलटीटीई के साथ पूर्व संबंध था, वह रैकेट का सरगना है।
एनआईए अधिकारियों के मुताबिक आरोपी झूठे वादों का लालच देकर 38 श्रीलंकाई नागरिकों को श्रीलंका से तमिलनाडु के विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से लाता था। इसके अलावा कई व्यक्तियों को कनाडा में प्रवास के लिए दस्तावेज देने और रोजगार दिलाने का वादा करता था। मामले में एनआईए ने अक्टूबर 2021 और जनवरी 2024 के बीच तीन भगोड़ों सहित 10 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। शेष भगोड़ों को पकड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।
पिछले दिनों एनआईए ने मानव तस्करी से जुड़े सिंडिकेट के खुलासे के लिए जांच शुरू की थी। जांच के दौरान एनआईए ने पाया कि सिंडिकेट देश के विभिन्न हिस्सों से संचालित हो रहा था। जांच के बाद ही एनआईए की टीम ने एक साथ छापेमारी की। गिरफ्तार आरोपियों के तार सीमा पार तस्करों से जुड़े थे। जो भारतीय युवाओं को लुभाकर विदेशों में तस्करी करने में लगे थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...