22.3 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

जल्द भारत लाया जायेगा नीरव मोदी, ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी |Postmanindia

हीरा कारोबारी और पीएनबी बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी को भारत लाए जाने का रास्ता साफ हो गया है. भारत द्वारा प्रत्यर्पण की मांग किये जाने पर ब्रिटेन की गृह मंत्री ने इस पर सहमति जताते हुए भारत को इसके प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी है. सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि बीते शुक्रवार को ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल ने नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पित किए जाने के फैसले पर मुहर लगा दी है. लंदन की अदालत ने नीरव मोदी की सभी दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि उसका भारत की जेल में ख्याल रखा जाएगा. जानकारी के लिए बता दें कि नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक से करीब दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप है.

पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी

नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों के साथ मिलकर 14 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक के लोन धोखाधड़ी का आरोप है. यह धोखाधड़ी गारंटी पत्र के जरिए की गई. इन सभी पर भारत में बैंक घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग के तहत दो प्रमुख मामले सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय ने दर्ज किए हैं. इसके अलावा कई अन्य मामलों में भी नीरव मोदी का नाम शामिल है. गौरतलब हो, सीबीआई और ईडी के अनुरोध पर ब्रिटेन से उसका प्रत्यर्पण अगस्त, 2018 में मांगा गया था.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में शादियों में सिर्फ़ 100 लोगों की अनुमति, बिना मास्क वालों पर लगेगा 500 का जुर्माना

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...