नई दिल्ली: उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया है। इन ट्रेनों की सूची भी जारी कर दी गई है।
रेलवे के अनुसार, विभिन्न कारणों से पूर्वोत्तर भारत से दिल्ली, आनंद विहार, चंडीगढ़ और अमृतसर की ओर जाने वाली नौ ट्रेनों को उनके निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जा रहा है। इसके तहत कामाख्या-दिल्ली जंक्शन (15658), डिब्रूगढ़-लालगढ़ (15909), डिब्रूगढ़-नई दिल्ली (20503 और 12423), कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल (12505), डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ (15903), अगरतला-आनंद विहार टर्मिनल (20501), सिलचर-नई दिल्ली (14037) और न्यू तिनसुकिया-अमृतसर (15933) ट्रेनों को 6 और 7 अक्टूबर से न्यू कूचबिहार–मथाभांगा–न्यू चांगराबांधा–जल्पाईगुड़ी रोड–न्यू जलपाईगुड़ी मार्ग से चलाया जा रहा है।
इन ट्रेनों को पहले न्यू कूचबिहार–धूपगुड़ी–जल्पाईगुड़ी रोड मार्ग से चलाया जाता था। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने ट्रेन के नवीनतम रूट और समय की जानकारी के लिए एनटीईएस ऐप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें। वहीं, परिचालन संबंधी कारणों से ट्रेन संख्या 04098 नई दिल्ली–हसनपुर रोड विशेष ट्रेन को सात अक्टूबर को रद्द कर दिया गया है। इसकी वापसी सेवा ट्रेन संख्या 04097 हसनपुर रोड–नई दिल्ली विशेष ट्रेन भी 8 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों के समय में किया बदलाव
Latest Articles
लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...
42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...
चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...
उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...
















