23 C
Dehradun
Tuesday, March 10, 2026


spot_img

अब प्रदूषण को काबू में करेगा दिल्ली सरकार का ड्रोन, 13 हॉटस्पॉट में होगी तैनाती

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार हॉटस्पॉट क्षेत्रों में धूल प्रदूषण से निपटने के साथ-साथ प्रमुख प्रदूषकों पर रियल टाइम डेटा इकट्ठा करने के लिए स्प्रे करने वाले तीन ड्रोन किराए पर लेने जा रही है। पर्यावरण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन ड्रोनों को पानी का छिड़काव करने और हवा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए 13 चिह्नित हॉटस्पॉट पर तैनात किया जाएगा।
अधिकारियों ने कहा कि इससे धूल कणों को व्यवस्थित करने, पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) की सांद्रता को कम करने, सार्वजनिक स्वास्थ्य व पर्यावरण पर प्रदूषण के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने में मदद मिलेगी। पर्यावरण विभाग के एक अधिकारी ने कहा, हॉटस्पॉट इलाकों में 15 दिनों के परीक्षण के रूप में तीन ड्रोनों को संचालित करने के लिए एक वेंडर को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ड्रोन न्यूनतम 17-लीटर टैंक से लैस होंगे और 15 मिनट के भीतर एक एकड़ को कवर करने में सक्षम होंगे। ये सटीक डेटा संग्रह और रिपोर्टिंग के लिए रियल टाइम मानिटरिंग सिस्टम और उच्च-रिजॉल्यूशन कैमरों से भी जुड़े रहेंगे। अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन अधिकांश प्रदूषित क्षेत्रों में पानी के छिडकाव के लिए व्यापक कवरेज सुनिश्चित करने के साथ-साथ रियल टाइम मॉनिटरिंग और इसे केंद्रीय प्रणाली में भेजने के लिए पर्यावरण सेंसर के साथ एकीकरण सुनिश्चित करने के लिए पूर्व-प्रोग्राम किए गए मार्गों का पालन करेंगे। ड्रोन पर लगाई गई वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली तापमान, आर्द्रता, दबाव, ओजोन, नाइट्रस ऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, पीएम10 और पीएम2.5 सहित अन्य मापदंडों को मापने में सक्षम होगी।
ड्रोन द्वारा एकत्र किए गए रियल टाइम डेटा और इमेज को मूल्यांकन के लिए पर्यावरण विभाग, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की वायु प्रयोगशाला और ग्रीन वार रूम को ऑनलाइन प्रेषित किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि हालांकि पायलट अध्ययन की योजना 15 दिनों के लिए बनाई गई है, लेकिन परीक्षण संतोषजनक होने पर अवधि और ड्रोन की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए देवभूमि परिवार विधेयक सदन में पेश

0
देहरादून: कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक पारदर्शी तरीके से सहायता पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने मंगलवार को “देवभूमि परिवार...

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत

0
देहरादून। केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड राज्य को शहरी भूमि एवं नियोजन सुधारों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।...

दून में महंत देवेन्द्र दास के सानिध्य में निकली भव्य नगर परिक्रमा

0
देहरादून।  झण्डा दरबार साहिब से महंत देवेन्द्र दास के सानिध्य में नगर परिक्रमा निकाली गयी। नगर परिक्रमा झण्डा दरबार साहिब से प्रारम्भ होकर सहारनपुर...

पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी अस्थिरता और संघर्ष के कारण, कतर में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार...

जंग का आर्थिक प्रहार: कच्चे तेल में आग, बाजार धड़ाम व सोना-चांदी में उथल-पुथल;...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी लड़ाई के कारण कच्चे तेल में आग लग गई है। रुपया 92.33 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर चला...