नई दिल्ली। पिछले दिनों संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की कार्यप्रणाली को लेकर बड़ा विवाद छिड़ गया था। कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए चुने गए अफसरों की योग्यता पर भी सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जाने लगे। फर्जी प्रमाण-पत्रों के जरिए आईएएस की नौकरी पाने जैसी खबरों का बोलबाला रहा। यूपीएससी के अध्यक्ष डॉ. मनोज सोनी ने कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही इस्तीफा भी दे दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री से स्पष्टीकरण की मांग की। खरगे ने कहा कि उन्हें बताना होगा कि आयोग की फुलप्रूफ प्रणाली को कौन धोखा दे रहा है। अब उसी यूपीएससी ने बिना परीक्षा पास किए विभिन्न मंत्रालयों में बतौर संयुक्त सचिव, निदेशक व उपसचिव नियुक्त करने का विज्ञापन जारी कर दिया है।
इस तरह से होने वाली नियुक्त के लिए जारी अधिसूचना को लैटरल एंट्री नोटिफिकेशन नाम दिया गया है। खास बात है कि लैटरल एंट्री के जरिए निजी क्षेत्र के कर्मचारियों और अंतरराष्ट्रीय या बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वालों के लिए आईएएस बनने की राह खोल दी गई है। वे भी लैटरल एंट्री के जरिए फटाफट आईएएस बनकर किसी मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर काम कर सकेंगे।
लैटरल एंट्री के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में योग्य उम्मीदवारों की सीधी भर्ती होगी। हालांकि, इस प्रक्रिया के द्वारा पहले भी उम्मीदवार चयनित किए गए हैं। यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है।
अब UPSC पास किए बिना नौकरशाह बनने का मौका, वेतन डेढ़ लाख से शुरू
Latest Articles
सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे...
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार...
PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...
उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...
सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...
समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...
















