25.9 C
Dehradun
Sunday, April 5, 2026


spot_img

बद्रीनाथ में एनआरआई पिता-पुत्र अलकनंदा नदी में डूबे

चमोली। बद्रीनाथ धाम के मलेशिया निवासी दो प्रवासी भारतीय अलकनंदा में डूब गए। जिसमें एक को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है, जबकि एक की ढूंढ खोज जारी है। बदरीनाथ गांधी घाट से एक व्यक्ति के अलकनंदा नदी मे डूबने पर उसे बचाने के लिए एक अन्य व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी। इस सूचना पर तत्काल एसडी आरएफ व पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य शुरू किया।
एसडीआरएफ द्वारा एक व्यक्ति को करीब 200 मीटर की दूरी पर जाकर स्थानीय व्यक्तियों की सहायता से बचा लिया गया किंतु दूसरे व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका जिसकी तलाश जारी है। पूछताछ करने पर पता चला है कि नदी में बहने वाले दोनों व्यक्ति पिता- पुत्र थे जिसमें पिता को रेस्क्यू कर लिया गया जिनका नाम सुरेश चंद्र पुत्र केदारनाथ निवासी मलेशिया व लापता व्यक्ति का नाम डॉ. बलराज सेठी पुत्र सुरेश चंद उम्र 40 वर्ष निवासी मलेशिया है। जो अपने परिवार के चार अन्य सदस्यों के साथ दिनांक 14 सितंबर को भारत आए थे। चार धाम की यात्रा करने के उपरांत आज वे बद्रीनाथ धाम पहुंचे थे। रेस्क्यू किए गए व्यक्ति सुरेश चंद्र का विवेकानंद अस्पताल में उपचार चल रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा...

0
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा को एक परिवर्तनकारी उपकरण बताया है। मोतिहारी में...

सरकार देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्‍धता सुनिश्‍चित करने के लिए हर...

0
नई दिल्ली। पे‍ट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्‍धता सुनिश्‍चित करने के...

खाड़ी देशों के साथ सरकार के मज़बूत संबंध कठिन समय में वहां मौजूद भारतीयों...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों, विशेषकर केरलवासियों की...

मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज

0
देहरादून। राजधानी देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और दीर्घकालिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मास्टर प्लान...

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण एवं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...