22.3 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

समन्वय के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों मे जुटेंगे पदाधिकारी और कार्यकर्ता

देहरादून: भाजपा प्रदेश टोली बैठक में आज पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को आपदा के मद्देनजर अपने क्षेत्रों में प्रभावितों की मदद करने का निर्णय लिया गया । साथ ही संगठन के आगामी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर चर्चा की गई ।

पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक को लेकर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए कहा, बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ प्रदेश महामंत्री समेत सभी टोली सदस्य शामिल हुए । बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में आई आपदा के मद्देनजर पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से इस संकट के समय अपने क्षेत्रों में प्रभावितों की मदद करने का निर्णय लिया गया । संगठन द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को शासन प्रशासन के आपदाग्रस्त क्षेत्रों सहयोग पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को, आने वाले निकाय, लोकसभा एवं अन्य चुनावों को देखते हुए अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने की बात कही।

बैठक की जानकारी देते हुए मनवीर चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी ने टोली के सदस्यों के सम्मुख संगठन के माध्यम से सरकार के जनकल्याणकारी कामों और योजनाओं की जानकारी गांव गांव तक पहुंचाने की बात कही । उन्होंने कहा, हमारे इन सांगठनिक कार्यक्रमों का लक्ष्य होना चाहिए आम जनता को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभार्थी बनाना । इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री अजेय कुमार ने सफल महाजनसंपर्क अभियान की जानकारी देते हुए, आने वाले दिनों में सभी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवांद कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा प्रस्तुत की । उन्होंने कहा, निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का चुनाव की दृष्टि से अधिक से अधिक उपयोग हो, इसे देखते हुए आगे के कार्यक्रम तैयार किए जाने है ।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...