22.4 C
Dehradun
Saturday, March 7, 2026


spot_img

किसानों के हित के कार्यों को प्राथमिकता और गंभीरता से लें अधिकारीः कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए किसानों के हित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री गणेश जोशी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के भी सचिव कृषि को निर्देश दिए।
मंगलवार को कैंप कार्यालय में विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान विभागीय मंत्री ने अधिकारियों से कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा संचालित केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शीघ्रता के साथ सेब काश्तकारों को यूनिवर्सल कार्टन उपलब्ध किया जाए। ताकि किसानों को नुकसान न हो। उन्होंने जैविक तथा प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के साथ ही नवाचारों को कृषकों तक पहुंचाया जाए। मंत्री ने अधिकारियों क्लस्टर आधारित जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को केंद्र पोषित योजनाओं के बजट को समय पर खर्च करने और क्लस्टर आधारित खेती के पेंडिंग तथा नई मांगो से संबंधित प्रपोजल को भारत सरकार को भेजने की कार्यवाही को जल्द से जल्द से किया जाए।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। मीडिया में जारी बयान में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हर्षिल के सेब की अपनी एक महत्ता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि जो किसानों सेब की पेटी दी जा रही है, उसका दाम भी अधिक है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सुनिश्चित किया गया है, कि किसानों को यूनिवर्सल कार्टन उपलब्ध किया जाए। ताकि किसानों को नुकसान न हो। इस अवसर पर सचिव कृषि एसएन पांडे, अपर सचिव कृषि आनंद स्वरूप, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, निदेशक कृषि केसी पाठक, संयुक्त निदेशक उद्यान रतन कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

चारधाम यात्रा 2026: हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी...

0
देहरादून: आगामी अप्रैल माह से प्रारंभ होने जा रही चारधाम यात्रा 2026 से पूर्व हेली शटल सेवाओं को लेकर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण...

राज्य में दर्ज हुई पहली ई जीरो एफआईआर, गृहमंत्री अमित शाह ने किया शुभारंभ

0
हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ई जीरो एफआईआर प्रणाली का डिजिटल बटन दबाकर शुभारंभ किया। अमित शाह ने बताया उत्तराखंड में इस प्रणाली...

उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र

0
हरिद्वार/देहरादून। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस में नव नियुक्त आरक्षियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, जिसमें से अमन सिंह, आकाश, अभय चौहान,...

नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ

0
हरिद्वार/देहरादून। गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को बैरागी कैम्प में उत्तराखंड सरकार द्वारा नूनत न्याय संहिता” विषय पर आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का भी उद्घाटन...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया

0
हरिद्वार/देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार के बैरागी कैम्प में ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम...