जम्मू: जम्म कश्मीर में 13 अक्तूबर को उमर अब्दुल्ला शपथ ले सकते हैं। शुक्रवार शाम को राज भवन जाकर उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने को लेकर उमर अब्दुल्ला ने दावा पेश कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को राज भवन जाकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि 13 अक्तूबर को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात के बाद जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा ने कहा कि मैंने एलजी से मुलाकात की और कांग्रेस, सीपीएम, आप और निर्दलीयों से मिले समर्थन पत्र सौंपे।
उमर ने कहा कि मैंने उनसे शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय करने का अनुरोध किया ताकि सरकार काम करना शुरू कर सके। यह एक लंबी प्रक्रिया होगी क्योंकि यहां केंद्र का शासन है। एलजी पहले राष्ट्रपति भवन और फिर गृह मंत्रालय को दस्तावेज भेजेंगे। हमें बताया गया है कि इसमें 2-3 दिन लगेंगे। इसलिए अगर यह मंगलवार से पहले होता है, तो हम बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह करेंगे। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि इस सरकार में जम्मू की अनदेखी नहीं की जाएगी। नेशनल कॉन्फ्रेंस को निर्दलीय विधायकों के बाद अब आम आदमी पार्टी का भी समर्थन मिल गया है। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को अपना समर्थन पत्र उपराज्यपाल को सौंप दिया। बता दें कि डोडा में आम आदमी पार्टी के मेहराज मलिक ने भाजपा उम्मीदवार गजय सिंह राणा को 4,538 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है। नेशनल कॉन्फ्रेंस को पांच निर्दलीय विधायकों ने भी समर्थन देने की घोषणा कर दी है। गुरुवार को निर्दलीय विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह, चौधरी मोहम्मद अकरम, सतीश शर्मा और प्यारे लाल शर्मा ने समर्थन का एलान किया था। इसके बाद पांचवें निर्दलीय विधायक थानामंडी से जीत दर्ज करने वाले पूर्व न्यायाधीश मुजफ्फर इकबाल खान ने भी एनसी को समर्थन देने की बात कही है।
उमर अब्दुल्ला ने सरकार बनाने का दावा किया पेश
Latest Articles
असम दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी और अमित शाह, 10 हजार करोड़ की विकास...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को असम के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे राज्य को...
पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला पर हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे; डिप्टी सीएम चौधरी भी...
जम्मू: नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मामला सामने आया है। हमला उस वक्त हुआ जब वे जम्मू के...
‘व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’, पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत की...
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुजरात के कांडला बंदरगाह की ओर जा रहे एक मालवाहक जहाज पर हमला होने की...
विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकारः...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराडीसैंण) में स्थित विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा...
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के...
देहरादून: मध्यपूर्व के देशों में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र प्रदेश में एलपीजी एवं ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव आनंद...

















