16.8 C
Dehradun
Monday, April 6, 2026


spot_img

राज्य का समग्र विकास हमारा लक्ष्यः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजपुर रोड स्थित होटल में एक न्यूज चौनल द्वारा आयोजित प्रगति संग समृद्धि कार्यक्रम में राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा केदार की भूमि से 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। हम इस दिशा में उत्तराखंड की जनता के सहयोगी बनकर आगे बढ़ रहे हैं। यह विकास की यात्रा अकेले मुख्यमंत्री की यात्रा नहीं बल्कि पूरे प्रदेश वासियों की सामूहिक यात्रा है। हमारी यह सामूहिक यात्रा उत्तराखंड को 21वी सदी का विकसित राज्य बनाने में निश्चित रूप से सफल होगी। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है, राज्य के विकास में निरन्तर उनका मार्गदर्शन मिल रहा है। उत्तराखण्ड को जी 20 के तीन आयोजन का अवसर मिला। अब हमें राष्ट्रीय खेलो की जिम्मेदारी मिली है। इसमें देश भर में 10 हजार खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यह हमारे लिये बड़ा अवसर है। जब हमारे युवाओं को इससे अपनी प्रतिभा का परिचय कराने का अवसर मिलेगा तथा भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करेंगें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उत्तराखंड को देवभूमि, वीरभूमि के बाद खेल भूमि बनाने में भी मददगार होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का समग्र विकास हमारा लक्ष्य है। पहाड़ की महिलाओं का जीवन आसान हो, राज्य में पलायन रूके यहां का

spot_img

Related Articles

Latest Articles

जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक, आन्‍ध्रप्रदेश, गोआ या तेलंगाना में लोकसभा की...

महिला आरक्षण बिल लागू करने के लिए संसद का बजट सत्र तीन दिन बढ़ाया...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण...

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज, विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का जोरदार जनसंपर्क...

0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले शीर्ष नेता राज्य भर में जोर-शोर से जनसंपर्क...

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व 

0
देहरादून। धामी सरकार ने प्रदेश में दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी की है। रविवार को सरकार ने सात और लोगों को दायित्व बांटे हैं।...

भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने...

0
देहरादून। भारतीय सेना के जवानों और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने संयुक्त रूप से गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक...