नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान को खुले शब्दों में चेतावनी दी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि अगर पड़ोसी देश भारत में सीमा पार से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश करता है तो उसको गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भारत में किसी भी तरह की सीमा पार आतंकवाद गतिविधि के प्रति सहनशीलता बहुत कम है।
दिल्ली में सीआईआई (CII) वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान लगातार अपने देश में आतंकवाद का पनाहगार बना हुआ है। विदेश मंत्री ने इस दौरान आतंकवाद के प्रति एक बार फिर भारत के रुख को दोहराते हुए कहा कि साल 2014 में ही देश ने स्पष्ट निर्णय लिया था कि वे किसी भी सीमा पार आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगा।
विदेश मंत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत के लोगों ने 2014 में बहुत स्पष्ट निर्णय लिया था कि वे इसे स्वीकार नहीं करेंगे। देश किसी भी तरह की सीमा पार आतंकवाद गतिविधि के लिए सहिष्णुता बहुत कम है। देश में अगर कुछ इस तरह की घटनाएं होती हैं तो नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा दोनों पर इसके परिणाम होंगे।
उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान अपने देश में लगातार आतंकियों को बढ़ावा दिया है। हालांकि, अगर वह इस तरह की हरकतों और अपने यहां पनपे इस उद्योग को बंद कर देता है तो भारत के लोग भी उसके साथ सामान्य पड़ोसी की ही तरह व्यवहार करेंगे।
पाकिस्तान को बंद करना होगा आतंक का उद्योग: विदेश मंत्री एस जयशंकर
Latest Articles
डालनवाला क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का एसटीएफ और दून पुलिस की संयुक्त...
देहरादून। डालनवाला क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का एसटीएफ और दून पुलिस की संयुक्त टीम ने खुलासा किया है। घटना की साजिश में...
सीएम धामी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से भेंट की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट कर वर्ष 2027 में हरिद्वार...
मुख्यमंत्री के निर्देश-सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कार्यालयों और कार्यस्थलों पर अधिकारी-कर्मचारी और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए मुख्य सचिव को एसओपी बनाने के...
रोपवे परियोजनाओं को गति देने के लिए पहली बोर्ड बैठक आयोजित
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं के विकास, क्रियान्वयन, संचालन एवं रखरखाव से संबंधित विभागों, हितधारकों तथा पीपीपी...
नेपाल में भीषण सड़क हादसा, बस नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत,...
नई दिल्ली। नेपाल में भीषण हादसा हो गया। पोखरा से काठमांडू जा रही एक बस के धादिंग में त्रिशूली नदी में गिरने से कम...

















