26.6 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

नेपाल में जोमसोम जा रहा यात्री विमान लापता, 4 भारतीयों समेत कुल 22 लोग सवार

भारत के पड़ोसी देश नेपाल से बड़ी खबर आई है. नेपाल में एक यात्री विमान लापता हो गया है. इस विमान में चालक दल, चार भारतीयों और तीन जापानी नागरिकों समेत कुल 22 यात्री सवार हैं. इस विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी. बाद में एयर ट्रेफिक कंट्रोल से इसका संपर्क टूट गया. अब खबर मिली है कि जोमसोम के पास एक इलाके में आग की लपटें दिखाई दी हैं. वहीं, जोमसोम एयरपोर्ट ऑथिरिटी को जोर के धमाके की आवाज भी सुनाई दी. सेना और प्राइवेट हेलीकॉप्टर को उसी तरफ भेजा गया है.

अधिकारियों ने बताया है कि पिछले करीब आधे घंटे से विमान का एटीसी से कोई संपर्क नहीं हो पाया है. 10:35 तक एटीसी से विमान का संपर्क बना हुआ था. फिलहाल विमान के बारे में पता लगाने के लिए हेलीकॉप्टर को भेजा गया है. जोमसोम हवाई अड्डे के एटीसी ने जानकारी दी है कि एक हेलिकॉप्टर उन क्षेत्रों में भेजा गया है, जहां आखिरी बार विमान से संपर्क किया गया था. नेपाली सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने कहा, “नेपाली सेना का एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर हाल ही में लेटे, मस्टैंग के लिए रवाना हुआ है, जो संभावना है कि इन क्षेत्रों में विमान दुर्घनाग्रस्त हो गया हो.

तारा एयर के मुताबिक विमान में चालक दल समेत कुल 22 यात्री सवार हैं. इनमें से 13 नेपाली, 4 भारतीय और दो जापानी नागरिक हैं. क्रू मेंबर्स में विमान के पायलट कैप्टन प्रभाकर प्रसाद घिमिरे, को-पायलट इतासा पोखरेल और एयर होस्टेस कास्मी थापा शामिल हैं. तारा एयर के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने पुष्टि की है कि विमान लापता हो गया है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...